फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   sister in law sali and brother in law jija convertes as wife and husband in marriage of elder sister in bihar

Bihar News : दीदी के ब्याह से पहले सालभर जीजा-जीजा कहती रही, शादी के वक्त ठान लिया कि खुद बनेगी दुल्हन

Wed, 03 May 2023 10:14 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 03 May 2023 10:14 PM IST
सार

Sali-Jija NO-NO Wife-Husband : सालभर से जिस होने वाले जीजा के साथ वह साली जैसा रिश्ता दिखा रही थी, उसे दीदी की शादी के मंडप में अपना पति बनाने की जिद ठानी। और फिर बड़ी बहन देखती ही रह गई।

विज्ञापन
sister in law sali and brother in law jija convertes as wife and husband in marriage of elder sister in bihar
बड़ी बहन किनारे हो गई और छोटी ने रचा ली होने वाले जीजा से शादी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शादी-ब्याह का मौसम हो और अनोखी खबर नहीं निकले- यह होता नहीं। इस बार खबर सारण से। सालभर पहले बड़ी बहन की शादी तय हुई। घनिष्ठता ऐसी बढ़ी कि बड़ी बहन को पता नहीं चला और छोटी बहन का दिल होने वाले जीजा पर आ गया। घूमते-टहलते किसी को पता नहीं चलने दिया। जब बड़ी बहन की शादी के लिए बारात दरवाजे पर लगी तो छोटी ने जिद कर दी कि जीजा नहीं, दूल्हा बनेगा उसका। हां, होते-होते जीजा को उसने अपनी जिद से अपना दूल्हा बना लिया। बात जब आई, तभी से खूब उठापटक हुआ। लेकिन, जिद रह गई। बड़ी बहन किनारे हो गई, छोटी ने उसी मंडप में शादी रचा ली।
विज्ञापन


खूब  हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा
घटना मंगलवार की है जब छपरा के बीन टोली निवासी जगमोहन महतो के पुत्र राजेश कुमार की बारात बमोरी गांव पहुंची। दुल्हन रिंकू कुमारी के पिता रामू बीन ने अपने दरवाजे पर बारातियों का पूरा स्वागत किया। शादी के  रस्मों की शुरुआत हुई लेकिन तभी अचानक ऐसा हुआ कि वैवाहिक कार्यक्रम को रोक दिया गया और हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया।
विज्ञापन


दुल्हन की बहन ने कहा बनूंगी मैं दुल्हन
शादी का कार्यक्रम शुरू होते ही दुल्हन रिंकू देवी की छोटी बहन पुतुल कुमारी ने हंगामा शुरू कर दिया। अब पुतुल जिद करने लगी कि मैं अपने होने वाले जीजा को ही मैं अपना पति बनाउंगी। इतना ही नहीं उसने राजेश कुमार को धमकी देते हुए कहने लगी कि अगर मुझसे शादी नहीं करोगे तो मैं आत्म हत्या कर लूंगी। इसके बाद वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। और फिर देखते ही देखते आपस में ही मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना की पुलिस ने मामला कराया शांत
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय मांझी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों पक्षों से बात करते हुए पुतुल कुमारी का विवाह राजेश से करा दिया गया।

घटना का यह था मूल कारण
परिजनों ने बताया कि छपरा के बीन टोली निवासी जगमोहन महतो के पुत्र राजेश कुमार और बमोरी गांव निवासी रामू बीन की पुत्री रिंकू कुमारी की शादी एक वर्ष पूर्व ही तय हो गई थी। शादी तय होने के बाद विगत एक साल से राजेश और रिंकू की छोटी बहन से मोबाइल पर बात हो रही थी। इस बीच राजेश उसे परीक्षा दिलाने भी ले जाता था। इसी क्रम में दोनों में प्यार पनपने लगा और दोनों की नजदीकियां बढने बढ़ते बढ़ते बढ़ गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed