जदयू से निष्कासित श्याम रजक राजद में हुए शामिल, नीतीश कुमार पर साधा निशाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में चुनावी माहौल के बीच राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। रविवार को पार्टी और मंत्रिमंडल से निकाले जाने के बाद आज श्याम रजक ने बयान जारी कर नीतीश सरकार पर निशाना साधा। रजक ने कहा, 'मुझे निष्कासित नहीं किया गया है, मैं अध्यक्ष को अपना इस्तीफा देने जा रहा हूं। मैं वहां नहीं रह सकता जहां सामाजिक न्याय छीना जा रहा है।
रजक ने कहा, 'जनता दल (यूनाइटेड) पार्टी में लगभग 99 फीसदी लोग बिहार के सीएम नीतीश कुमार से नाराज हैं, लेकिन निर्णय नहीं ले पा रहे हैं। मैं दूसरों के बारे में नहीं जानता, लेकिन मैं राष्ट्रीय जनता दल में शामिल हो रहा हूं।
I have not been expelled, I am going to give my resignation to the Speaker. I can not stay where social justice is being stripped: Shyam Rajak, who was removed by Bihar CM Nitish Kumar yesterday from the post of Bihar Industries Minister and also expelled from Janata Dal (United) pic.twitter.com/pVe4G31CEM
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 17, 2020
बता दें कि श्याम रजक को रविवार को बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने उद्योग मंत्री के पद से हटा दिया था और जनता दल (यूनाइटेड) पार्टी से भी निष्कासित कर दिया था
आरजेडी में शामिल हुए श्याम रजक
जेडीयू से निकाले जाने के बाद श्याम रजक ने तेजश्वी यादव की उपस्थिति में फिर से आरजेडी ज्वाइन कर ली। लालू प्रसाद यादव के बेहद खास रहे श्याम रजक साल 2009 में जेडीयू में चले गए थे, लेकिन उप चुनाव में उनको हारना पड़ा। साल 2010 में वो फिर से जेडीयू के कोटे से विधायक बने और मंत्री बने।
Bihar: Shyam Rajak joins Rashtriya Janata Dal (RJD) in presence of Tejashwi Yadav in Patna.
— ANI (@ANI) August 17, 2020
Shyam Rajak was removed from Bihar Industries Minister's post & was also expelled from JDU, by CM Nitish Kumar yesterday. pic.twitter.com/xPf04a0v29