{"_id":"5d666ab28ebc3e01346caa57","slug":"shiva-puran-said-that-lord-shiva-was-from-bind-caste-says-bihar-minister-brij-kishor-bind","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार : नीतीश कुमार के मंत्री बृज किशोर बोले, बिंद जाति से थे भगवान शिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार : नीतीश कुमार के मंत्री बृज किशोर बोले, बिंद जाति से थे भगवान शिव
Wed, 28 Aug 2019 05:21 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 28 Aug 2019 05:21 PM IST
विज्ञापन
बृज किशोर बिंद
- फोटो : ANI
बिहार की नीतीश सरकार में मंत्री बृज किशोर बिंद ने भगवान शिव की जाति के बारे में बयान दिया है। बृज किशोर ने कहा, शिव पुराण में उल्लेख है कि भगवान शिव बिंद जाति से थे। जब भगवान कृष्ण 'ग्वाला' (चरवाहा) हो सकते हैं, भगवान राम क्षत्रिय हो सकते हैं, फिर भगवान शिव 'बिंद' क्यों नहीं हो सकते।
विज्ञापन
एक कार्यक्रम में बोलते हुए बृज किशोर बिंद ने कहा, 'शिव पुराण के भाग दो, अध्याय 36 के पैरा 4 में लिखा हुआ है कि भगवान शिव बिंद जाति से ताल्लुक रखते थे। उन्होंने कहा, एमए की कक्षा में भी यह पढ़ाया जाता है इसलिए मैंने सोचा कि समाज के लोगों को भी इसकी जानकारी होनी चाहिए।
विज्ञापन
Bihar Minister, Brij Kishor Bind: It is mentioned in Shiva Puran that Lord Shiva was from Bind caste. When Lord Krishna can be a 'Gwala' (a shepherd), Lord Ram can be a Kshatriya, then, why can't Lord Shiva be a 'Bind'. pic.twitter.com/uJ6ZrCOLJz
— ANI (@ANI) August 28, 2019
विज्ञापन
बता दें कि इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजस्थान विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान भगवान हनुमान की जाति को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि बजरंगबली एक ऐसे लोक देवता हैं, जो स्वयं वनवासी हैं, निर्वासी हैं, दलित हैं, वंचित हैं। सीएम के इस बयान पर लोगों ने जमकर आलोचना की थी।