फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   shatrughan sinha will not participate

नीतीश के शपथ समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे बिहारी बाबू

Fri, 20 Nov 2015 06:46 AM IST
Updated Fri, 20 Nov 2015 06:46 AM IST
विज्ञापन
shatrughan sinha will not participate

नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में नामी-गिरामी नेता पहुंच रहे हैं। भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को भी इस कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया गया है, लेकिन वे इसमें अपने निजी काम की वजह से शामिल नहीं हो पाएंगे। सिन्हा ने खुद इसकी जानकारी दी। नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में नामी-गिरामी नेता पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को भी इस कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया गया है, लेकिन वे इसमें अपने निजी काम की वजह से शामिल नहीं हो पाएंगे। सिन्हा ने खुद इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


भाजपा आलाकमान के खिलाफ कड़े तेवर अपनाने वाले भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया कि उन्हें नीतीश कुमार का निमंत्रण मिला था, लेकिन अपने निजी काम की वजह से वह शामिल नहीं हो पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस बारे में मैंने उन्हें (नीतीश) जानकारी दे दी है। दरअसल बिहारी बाबू शुक्रवार को पत्नी पूनम सिन्हा के साथ जगन्नाथ मंदिर जा रहे हैं। 

नीतीश का शपथ समारोह आज, भव्य तैयारियां पूरी

shatrughan sinha will not participate

बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार शुक्रवार को पांचवीं बार शपथ लेंगे। इस अहम पल के लिए पटना का ऐतिहासिक गांधी मैदान दुल्हन की तरह सजकर तैयार है।

दोपहर दो बजे से बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविद राज्य के 16वें मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

शपथ ग्रहण समारोह की गरिमा बढ़ाने के लिए इसमें एक पूर्व प्रधानमंत्री, नौ सीएम और 26 बड़े नेता शामिल होंगे। इनके अलावा महागठबंधन के तमाम छोटे-बड़े नेता समारोह में मौजूद रहेंगे।

महागठबंधन के महासमारोह की ग्रैंड तैयारी की गई है। समारोह के लिए दो बड़े-बड़े मंच बनाए गए हैं। जिन पर नीतीश कुमार और उनके साथ शपथ लेने वाले विधायकों के अलावा देशभर से आए मेहमान विराजमान होंगे।

समारोह में करीब दो लाख लोगों के शामिल होने की संभावना है। समारोह को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। गांधी मैदान में तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। एसपीजी ने पूरे गांधी मैदान को अपने कब्जे में ले लिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed