शत्रुघ्न सिन्हा ने भाजपा को दी खुली चुनौती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने जहाँ एक ओर भाजपा को न्यूटन का तीसरा नियम याद दिलाया है, वहीं रामविलास पासवान को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने की हिमायत की है।
सोमवार को शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट किया था, "मैं समझता हूं कि हमें मुख्यमंत्री पद के लिए उम्मीदावर की घोषणा कर देनी चाहिए। अब तक किसी उम्मीदवार की घोषणा नहीं हो पाना हमारे खेमे में भ्रम की स्थिति का नतीजा है।"
शत्रुघ्न सिन्हा ने लिखा, "राम विलास पासवान ही हैं जो हमारी तरफ से योग्य व्यक्तित्व वाले नेता हैं जिन्हें सभी स्वीकार कर लेंगे।" हालांकि उन्होंने कहा कि आखरी फ़ैसला पार्टी और संसदीय बोर्ड ही लेगा। 'ऐक्शन का रिएक्शन' शत्रुघ्न का किस ओर है इशारा?
ट्वीट कर रखी बात
पिछले दिनों से शत्रुघ्न सिन्हा की पार्टी के साथ चल रही तल्खी की खबरों पर मंगलवार को उन्होंने फिर ट्वीट किया।
"कुछ अनाधिकारिक समाचार रिपोर्टों के बाद, लोग मेरी प्रतिक्रिया मांग रहे हैं, अपुष्ट रिपोर्ट है कि भाजपा बिहार चुनाव के बाद कोई कार्रवाई करेगी। मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा क्योंकि इनके पीछे कुछ लोगों के हित छुपे हुए हैं।"
लेकिन उन्होंने ये भी ट्वीट किया कि न्यूटन का तीसरा नियम नहीं भूलना चाहिए कि हर क्रिया की समान और उल्टी प्रतिक्रिया होती है। देखने वाली बात यह है कि शत्रुघ्न सिन्हा की प्रतिक्रिया की बात से भाजपा में क्या संकेत जाते हैं और पार्टी क्या करती है।
<1/3>After some unofficial news channel reports-and there's nothing official about it -people are seeking my reactions on unconfirmed and
— Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) August 25, 2015
2/3>unofficial report that BJP will take action after the Bihar elections.I will not comment on unofficial report spread by vested interests
— Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) August 25, 2015
<3/3>However one shouldn't forget Newton’s third law “Every action has an equal and opposite reaction”
— Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) August 25, 2015