फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Shatrughan Sinha indicated to contest 2019 lok sabha election from RJD

शत्रुघ्न सिन्हा ने राजद से चुनाव लड़ने के दिए संकेत, नीतीश की इफ्तार पार्टी में नहीं आए कुशवाहा

Thu, 14 Jun 2018 08:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटना
ब्यूरो, अमर उजाला, पटना Updated Thu, 14 Jun 2018 08:22 AM IST
विज्ञापन
 Shatrughan Sinha indicated to contest 2019 lok sabha election from RJD

रमजान के पाक माह में राजद और जदयू ने बुधवार को दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया। वैसे तो सबकी निगाह रालोसपा अध्यक्ष को तलाशती रही लेकिन भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का राजद के दावत-ए- इफ्तार में पहुंचना चर्चा का विषय बना। 

विज्ञापन


एक ओर जहां रालोसपा की ओर से कहा गया कि उपेंद्र कुशवाहा को जदयू की ओर से निमंत्रण नहीं मिला था, वहीं पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि लालू यादव के परिवार से उनका पारिवारिक संबंध है और निमंत्रण मिलने पर वो सीधे मुंबई से यहां पहुंचे हैं। जदयू की इफ्तार पार्टी में शामिल होने के सवाल पर बिहारी बाबू ने कहा कि इफ्तार पार्टी में शामिल नहीं होने से कोई नाराज नहीं होता है।
विज्ञापन


इस मौके पर जब पत्रकारों ने शत्रुघ्न सिन्हा से पूछा कि क्या वो आरजेडी से चुनाव लड़ेंगे तो बगल में बैठे तेजप्रताप ने कहा क्यों नहीं? इस पर शत्रुध्न सिन्हा ने भी कहा, 'तेजप्रताप के मुंह में घी शक्कर'।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शत्रुघ्न सिन्हा के इफ्तार पार्टी में पहुंचने पर खुशी जाहिर की। राजद में उनके शामिल होने के सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि ये फैसला उन्हें करना है, लेकिन कौन ऐसी पार्टी है जो अपने दल में शत्रुघ्न सिन्हा को शामिल नहीं करना चाहेगी। वो पटना साहिब से लंबे समय से सांसद भी रहे हैं।


दूसरी ओर, जदयू के इफ्तार पार्टी में कांग्रेस के दो विधायक सुदर्शन और मुन्ना चौधरी भी पहुंचे। साथ ही राजद विधायक महेश्वर यादव भी दिखे। कांग्रेस के दोनों विधायक अशोक चौधरी के करीबी माने जाते हैं। इसके अलावा उपेंद्र कुशवाहा तो नहीं आए लेकिन उनकी पार्टी आरएलएसपी के वरिष्ठ नेता भगवान सिंह कुशवाहा और राम कुमार शर्मा जरूर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed