फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   shatrughan sinha did not demand ticket for his wife

शत्रुघ्न की पत्नी के टिकट पर नीतीश का बड़ा खुलासा

Tue, 04 Aug 2015 12:54 PM IST
Updated Tue, 04 Aug 2015 12:54 PM IST
विज्ञापन
shatrughan sinha did not demand ticket for his wife

अभिनेता से नेता बने भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूनम सिन्हा के जदयू के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ने की खबर का खंडन किया है।

विज्ञापन


नीतीश कुमार ने कहा कि उनकी हाल ही में बिहारी बाबू से हुई मुलाकात के दौरान कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि शत्रुघ्न से उनके व्यक्तिगत संबंध भी हैं, लेकिन ऐसी कोई बात नहीं हुई है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा कहीं भी रहें, किसी पार्टी में रहें, ये उनका निर्णय है। पूरे बिहार में उनकी इज्जत और पहचान है। दूसरी ओर शत्रुघ्न का कहना है कि यदि उन्हें टिकट मांगना होता तो वह फोन पर यह बात कह सकते थे। इसके लिए मुझे उनके घर जाने की क्या जरूरत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल रविवार को बिहार के राजनीतिक गलियारे में चर्चा थी कि शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा को जदयू विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बना रही है। कहा जा रहा था कि बिहारी बाबू ने इसके लिए भाजपा से लेकर जदयू तक संपर्क साध रखा है।

दिग्गज नेता रहेंगे चुनावी मैदान से दूर

shatrughan sinha did not demand ticket for his wife

बिहार में अधिकतर राजनीतिक दिग्गज विधान सभा के चुनावी मैदान से अपने को दूर रखेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा कि वो विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे, वह विधान परिषद के ही सदस्य बने रहेंगे और महागठबंधन का नेतृत्व करेंगे।

इधर राजद प्रमुख लालू प्रसाद जहां अदालती कारणों से चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। वहीं राबड़ी देवी ने भी साफ कर दिया है कि वह विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने जा रही हैं। पार्टियों के कई स्टार प्रचारक चुनावी अखाड़े में नहीं होंगे।

भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी भी चुनाव लड़ने के मूड में नहीं हैं। पार्टी आलाकमान का आदेश नहीं हुआ, तो वह विधान परिषद के सदस्य बने रहेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडे और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी भी विधान परिषद के सदस्य हैं।

लालू के लाल संभालेंगे चुनावी विरासत

shatrughan sinha did not demand ticket for his wife

आगामी विधान सभा चुनाव में राजद ने अपने दोनों युवराजों को एक साथ चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी कर ली है। राजद प्रमुख लालू और राबड़ी देवी के बेटे तेज प्रताप और तेजस्वी इस बार अपने माता-पिता की राजनीतिक विरासत संभालेंगे।

विधान परिषद के परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने यह ऐलान किया है। राबड़ी ने कहा कि इस बार उनके दोनों बेटे तेज प्रताप और तेजस्वी चुनाव के मैदान में भाग्य आजमाएंगे।

लालू की बेटी मीसा भारती पहले ही लोकसभा चुनाव लड़ चुकी हैं। राबड़ी ने कहा कि उनके बेटे गठबंधन के उम्मीदवार होंगे और इसके लिए प्रचार भी करेंगे। लालू इस बारे में पहले ही संकेत दे चुके थे।

कहा जा रहा है तेजस्वी अपनी मां की विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे, वहीं तेज प्रताप अपने पिता के पूर्व विधानसभा चुनाव क्षेत्र से मैदान में उतरेंगे। वैसे, इस बारे में आखिरी फैसला नहीं हुआ है।

पप्पू की जमानत रद्द करने की अपील करेगी पटना पुलिस

राजद से निष्कासित मधेपुरा के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पटना पुलिस की मानें तो यादव लगातार अपनी जमानत की शर्तों को तोड़ रहे हैं। ऐसे में पटना पुलिस हाईकोर्ट में पप्पू यादव की जमानत रद्द करने के लिए अपील करेगी।

पटना के एसएसपी विकास वैभव ने सोमवार को कहा कि पप्पू यादव के बाहर रहने से कानून-व्यवस्था कायम रखने में परेशानी हो रही है। दूसरी ओर पप्पू यादव ने भी पटना के एसएसपी पर मुकदमा करने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed