फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   sharad yadav targets bihar CM nitish kumar in buxar

बक्सर पहुंचे शरद यादव, दलित महापंचायत में CM नीतीश पर साधा निशाना

Thu, 01 Feb 2018 08:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Thu, 01 Feb 2018 08:39 AM IST
विज्ञापन
 sharad yadav targets bihar CM nitish kumar in buxar

दलितों पर बिहार सहित देशभर में हुए उत्पीड़न के खिलाफ बक्सर के नंदन गांव में लगाई गई महापंचायत में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे जदयू के बागी नेता शरद यादव ने नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। शरद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए उनके विकास मॉडल को दलित विरोधी कहा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ईमान बेचकर नीतीश कुमार की सरकार चल रही है। जनता ने महागठबंधन को सरकार चलाने का जनादेश दिया था, लेकिन नीतीश कुमार ने जनादेश के साथ छल किया। 
विज्ञापन


शरद ने कहा कि बिहार में शराबबंदी फ्लॉप है, बालूबंदी से गरीब मजदूर भुखमरी के कगार पर है और सात निश्चय योजना धरातल पर नहीं दिख रही है। उन्होंने कहा कि नंदन के महादलितों ने आखिर सरकार से क्या मांग लिया कि प्रशासन ने उन पर इतने जुल्म किए। इससे साबित होता है कि नीतीश कुमार का विकास मॉडल दलित विरोधी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गांव के जिस मुखिया के यहां से शराब पकड़ी गई, वे मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में महिमामंडित किए जा रहे थे। उल्लेखनीय है कि नंदन गांव वही जगह है जहां पिछले दिनों नीतीश कुमार के काफिले पर हमला किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed