{"_id":"5a38f5f64f1c1b74698c2bd7","slug":"sharad-yadav-supporters-marched-to-raj-bhawan-in-patna-raised-slogans-against-nitish-kumar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटना: शरद यादव समर्थकों ने राजभवन तक मार्च निकाला, सीएम नीतीश के खिलाफ नारे लगाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटना: शरद यादव समर्थकों ने राजभवन तक मार्च निकाला, सीएम नीतीश के खिलाफ नारे लगाए
टीम डिजिटल, अमर उजाला
Updated Tue, 19 Dec 2017 04:52 PM IST
विज्ञापन
पटना में शरद यादव समर्थकों का प्रदर्शन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में जेडीयू के बागी नेता शरद यादव के समर्थकों ने राजधानी पटना में धरना-प्रदर्शन किया। शरद यादव की राज्यसभा से सदस्यता रद्द किए जाने से नाराज समर्थकों ने पटना में राजभवन तक मार्च निकाला।
यह भी पढ़ें: शरद यादव को कोर्ट से मिली राहत, मिलती रहेंगी सांसद के तौर पर सारी सुविधाएं
बिहार की राजधानी पटना में शरद यादव गुट ने जेडीयू द्वारा राज्यसभा से शरद यादव की सदस्यता रद्द किए जाने पर रोष प्रकट किया। शरद यादव के समर्थकों ने नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने रैली की शक्ल में राज्यपाल के निवास राजभवन तक मार्च किया।
विज्ञापन
राज्यसभा सभापति वेंकैया नायडू ने चार दिसंबर को शरद यादव और अली अनवर की सदस्यता रद्द कर दी थी। बिहार में जनता दल नेता और सीएम नीतीश कुमार ने जुलाई में राजद और कांग्रेस के साथ महागठबंधन तोड़कर भाजपा से हाथ मिला लिया था। इसके बाद शरद यादव और उनके गुट के नेताओं ने नीतीश के फैसले पर असहमति जताते हुए विपक्ष के कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे थे। जदयू ने इस आधार पर उन्हें अयोग्य घोषित कर राज्यसभा की सदस्यता रद्द करने की मांग की थी।
हालांकि शरद यादव ने सदस्यता रद्द किए जाने के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। शरद यादव ने कहा है कि उनका पक्ष सुने बिना ही उनकी सदस्यता रद्द कर दी, जोकि पूरी तरह गलत है।

Bihar: Supporters of Sharad Yadav staged a protest march to Raj Bhavan in Patna against his disqualification from Rajya Sabha, slogans against CM Nitish Kumar raised. pic.twitter.com/SGLOGwmxPC
— ANI (@ANI) December 19, 2017