पार्टी से निलंबन की बात पर बोले शरद- कार्रवाई से नहीं डरता, सड़क पर लडूंगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरजेडी और जेडीयू का गठबंधन टूटने के बाद से जेडीयू नेता शरद यादव के सुर बागी हुए हैं। जहां एक ओर कयास लगाया जा रहा है कि पार्टी कभी-भी उन्हें बाहर का रास्ता दिखा सकती है। वहीं दूसरी ओर शरद यादव बीना किसी के परवाह किए, नीतीश कुमार पर निशाना साध रहे हैं। जेडीयू के वरिष्ठ नेता शरद यादव ने बिहार सीएम नीतीश कुमार पर गुस्सा जाहिर करते हुए आगे कहा कि वोट इनाम है, जनता से किया हुआ वादा इमान है वो इमान टूटा है तो लोकतंत्र बर्बाद हो जाएगा।
Vote imaan hai, janta se kiya hua wada imaan hai woh imaan tuta hai toh loktantra barbad ho jayega: S Yadav at Jan Samvad Yatra in #Bihar pic.twitter.com/r7fkipt6JV
— ANI (@ANI) August 10, 2017विज्ञापन
Gathbandan humne 5 saal ke liye kiya tha, 11 crore logon ka vishvaas toota: Sharad Yadav pic.twitter.com/kgviTPkg6s
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 10, 2017
उन्होंने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि हमने पांच सालों के लिए गठबंधन किया था। इस गठबंधन के टूटने की वजह से 11 करोड़ लोगों का विश्वास टूटा है। मैं पूरे राज्य में एक यात्रा करूंगा और लोगों से बात करूंगा। बता दें कि उनकी पहली सभा सोनपुर में थी और राजद के स्थानीय विधायक रामानुज प्रसाद मंच पर मौजूद थे। इसके आयोजन की जिम्मेदारी आरजेडी के कंधों पर थी।
I will undertake a yatra in the state and talk to the people: Sharad Yadav
— ANI (@ANI) August 10, 2017
गौरतलब है कि जनता दल यूनाइटेड के नेता शरद यादव को पार्टी बाहर का रास्ता दिखा सकती है। बिहार में जब से जेडीयू-बीजेपी के गठबंधन वाली सरकार बनी है, तब से शरद यादव इससे नाराज चल रहे हैं। जेडीयू राज्यसभा में यादव को पार्टी के नेता पद से हटाने पर भी विचार कर रही है।
शरद यादव को जेडीयू के किसी भी विधायक या फिर सांसद का साथ नहीं मिला है। वो फिलहाल पार्टी के अंदर पूरी तरह से अकेले पड़ गए हैं। फिलहाल यादव आज से पूरे बिहार का दौरा करने जा रहे हैं, जिसमें वो अगले तीन दिनों तक सात जिलों में लोगों से संवाद करेंगे। इस दौरान शरद यादव पार्टी कार्यकर्ताओं का मिज़ाज भांपने की कोशिश करेंगे।