फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Sharad yadav and Khesari lal yadav reaches Muzaffarpur SKMCH after Death of 117 Children

दिमागी बुखार से अब तक 153 मासूमों की मौत, मानवाधिकार आयोग ने जारी किया नोटिस

Thu, 20 Jun 2019 09:01 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Thu, 20 Jun 2019 09:01 PM IST
विज्ञापन
Sharad yadav and Khesari lal yadav reaches Muzaffarpur SKMCH after Death of 117 Children
गुरुवार को मुजफ्फरपुर पहुंचे शरद यादव और खेसारी लाल - फोटो : ANI

दिमागी बुखार से बच्चों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अकेले मुजफ्फरपुर में गुरुवार को 5 और बच्चों की मौत हो गई। मुजफ्फरपुर में सबसे ज्यादा 119 बच्चों की मौत हुई है। अब तक इस बीमारी से राज्यभर में हुई मौतों का आंकड़ा 153 तक पहुंच गया है। सिर्फ मुजफ्फरपुर के सरकारी अस्पताल में अब तक 120 बच्चों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


इस बीमारी से अबतक 500 से ज्यादा बच्चे प्रभावित हुए हैं। भागलपुर की बात करें तो चार बच्चों की मौत हुई है जिमसें तीन बच्चों की सरकारी अस्पताल में मौत हुई है, जबकि चौथे बच्चे की देर रात अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन


इधर, 11 बच्चों की मौत के बाद वैशाली जिले के हरिवंशपुर गांव से लोग पलायन करने लगे हैं। अन्य प्रभावित गांव से भी लोग दूसरे स्थान के लिए जाते देखे जा रहे हैं। इसबीच भाजपा के राज्यसभा सांसद सीपी ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर बिहार आने का आग्रह किया है। उन्होंने लिखा है कि बुखार की स्थिति का जायजा लेने वे बिहार आएं और मुजफ्फरपुर का दौरा करें। उन्होंने मृतक और पीड़ित बच्चों के परिजनों को आर्थिक मदद देने का भी आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार में मासूमों पर मौत बन कर टूट रहे 'चमकी बुखार' के कहर के बीच नेता, अभिनेता और अन्य वीआईपी प्रोफाइल के लोगों ने इसे तुष्टिकरण और अपना 'पीआर' चमकाने का माध्यम बना लिया है। एक तरफ एक्यूट इंसेफलाइटिस सिंड्रोम से केवल मुजफ्फरपुर में 117 मासूमों की मौत हो चुकी है, वहीं नेता और अभिनेता अस्पताल पहुंच कर मजमा लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं। 

बड़ी संख्या में वाहनों के साथ अस्पताल पहुंच रहे अभिनेता और नेताओं के काफिले से पीड़ितों और मरीजों को कोई राहत तो नहीं ही पहुंच रही, बल्कि और ज्यादा परेशानी हो रही है। गुरुवार को भी शरद यादव और भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव के पहुंचने से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। 

वाहनों का काफिला लेकर पहुंचे शरद, अफरा-तफरी

लोकतांत्रिक जनता दल के नेता शरद यादव गुरुवार को दर्जन भर से ज्यादा गाड़ियों के काफिले के साथ श्री कृष्णा मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल (एसकेएमसीएच) पहुंचे। अस्पताल के बाहर वाहनों की कतार लगने से बीमारों और तीमारदारों का अंदर प्रवेश कर पाना भी मुश्किल हो गया।
 
स्थानीय खबरों के अनुसार, मरीजों के परिजनों को इससे परेशानी हुई। उनका कहना था कि सहानुभूति और आश्वासन के अलावा उन्हें कुछ नहीं मिल रहा। वहीं, कुछ माता-पिता अपने बच्चे की हालत में सुधार नहीं आने से चिंतित थे। 

नीतीश सरकार पर साधा निशाना 

शरद यादव ने अस्पताल का दौरा किया और पदाधिकारियों संग बातचीत की। उन्होंने नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर तैयारी ठीक होती तो इतनी बड़ी संख्या में मासूमों की मौत नहीं हुई होती। उन्होंने इतने बड़े काफिले के साथ अस्पताल पहुंचने से हुई परेशानियों पर अफसोस जताया। कहा कि उन्होंने अपने कार्यक्रम के बारे में किसी से बताया नहीं था।  

खेसारी के पहुंचते ही 'सेल्फी' लेने की होड़

मुजफ्फरपुर अस्पताल में लोगों की परेशानी कम नहीं हुई थी कि भोजपुरी अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव भी अपने लाव-लश्कर के साथ पहुंच गए। भोजपुरी के इस सुपरस्टार को देखने के लिए शहर की भीड़ वहां जुट गई।

लोगों के बीच उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ मच गई। ऐसे में भीड़ के कारण अस्पताल में अफरा-तफरी जैसी स्थिति हो गई। भीड़ की वजह से मरीजों का इलाज भी कुछ देर के लिए प्रभावित हुआ। यहां तक कि एंबुलेंसों का भी अस्पताल से आना-जाना भी मुश्किल हो गया। 

वहीं, देश में स्वास्थ्य संबंधी आधारभूत ढांचे की खराब स्थिति को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) का केंद्र, सभी राज्यों को नोटिस। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने चिकित्सकों, अधिकारियों वाली अपनी टीमों को तथ्यान्वेषी जांच के लिए संवेदनशील राज्यों में अस्पतालों का दौरा करने का भी निर्देश दिया। 

 



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed