फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Shahnawaz Hussain targeted cm nitish kumar tejaswi yadav and Akbaruddin Owaisi in Bhojpur. narendra modi.

PM Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब 'भाईजान', सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहां और क्यों दिया यह उपनाम

Mon, 08 Jan 2024 12:10 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 08 Jan 2024 12:10 AM IST
सार

Bihar : अकबरुद्दीन ओवैसी कहते हैं कि मस्जिद खतरे में हैं, मुसलमान भयभीत हैं। मैं उनको बताना चाहता हूं कि मोदी सरकार में मस्जिद बिलकुल सुरक्षित है। देश में जितने भी मुसलमान हैं वो मोदी भाई जान पर करें विश्वास।

विज्ञापन
Shahnawaz Hussain targeted cm nitish kumar tejaswi yadav and Akbaruddin Owaisi in Bhojpur. narendra modi.
पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन में प्रधानमंत्री पद का सपना सजा कर गए थे, उसके बाद संयोजक बनने का भी सपना देखे, लेकिन आज की स्थिति उनकी ऐसी है कि वह न तो घर के रहे और न घाट के। इंडिया गठबंधन में उनको कोई वैल्यू नहीं मिल रहा है। अब वह बीच मजधार में फंसे हुए हैं। भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने बिहार में लोकसभा सीट बंटवारे पर कहा कि बिहार के क्षेत्रीय पार्टी राष्ट्रीय जनता दल,जदयू और राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस सभी 40-40 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इनमें सीटों का बंटवारा संभव नहीं है, जबकि भाजपा अकेले 40 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और 40 सीट को जीतकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झोली में डालेगी।

विज्ञापन


विज्ञापन


मुख्यमंत्री मिस्ड कॉल मारेंगे तो विचार किया जायगा
भाजपा के साथ गठबंधन के संबंध में पूछे जाने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि भाजपा अन्य पार्टियों से आने वाले कार्यकर्ताओं का स्वागत करती है। जदयू के तरफ से पहले भी कई नेता भाजपा में आए हैं, जिनका भाजपा के द्वारा कार्यकर्त्ता के रूप में स्वागत किया गया है। रही बात मुख्यमंत्री जी की तो वह मिस्ड कॉल मारेंगे तो विचार किया जायगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेजस्वी यादव को लालू यादव से ट्यूशन लेने की है जरूरत 
पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के राम मंदिर पर दिए गए बयान पर जमकर बोला। उन्होंने कहा कि हिन्दुओं के आस्था से तेजस्वी जी खेलवाड़ कर रहे हैं। अगर मंदिर जाने से कोई लाभ नहीं मिलता है तो खुद पूरे परिवार के साथ तिरुपति बालाजी क्यों गए थे? वहां वह भोजन लेने गए थे क्या? शाहनवाज हुसैन ने कहा कि तेजस्वी यादव को लालू यादव से ट्यूशन लेने की जरूरत है।

मोदी भाई जान पर करें विश्वास
शाहनवाज हुसैन बिहार की राजनीति के अलावे हिन्दू-मुसलमान पर पर भी खूब बोला। उन्होंने कहा कि अकबरुद्दीन अवैशी कहते हैं कि मस्जिद खतरे में हैं, मुसलमान भयभीत हैं। मैं उनको बताना चाहता हूं कि मोदी सरकार में मस्जिद बिलकुल सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि देश में जितने भी मुसलमान हैं वो मोदी भाई जान पर करें विश्वास, मोदी सरकार में मस्जिद बिलकुल सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed