फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Shahabuddin's daughter Hera Shahab's reception today, 5000 people will attend the banquet at Ranikothi at the house of son-in-law Shadman

बिहार : शहाबुद्दीन की बेटी हेरा शहाब का रिसेप्शन आज, दामाद शादमान के घर रानीकोठी में भोज में शामिल होंगे पांच हजार लोग

Fri, 19 Nov 2021 02:26 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: Kuldeep Singh Updated Fri, 19 Nov 2021 02:26 AM IST
सार

शहाबुद्दीन की बेटी हेरा शहाब के रिसेप्शन समारोह के लिए शादमान के पिता इफ्तेखार अहमद सह साहब के घर रानीकोठी में भव्य पंडाल बनवाया गया है। इन पंडालों को कई तरह की आकर्षक डिजाइन देकर सजाया गया है। जिले सहित कई अन्य जिलों के आलाधिकारी सहित कई नामचीन हस्तियां इस समारोह में शामिल होगीं।

विज्ञापन
Shahabuddin's daughter Hera Shahab's reception today, 5000 people will attend the banquet at Ranikothi at the house of son-in-law Shadman
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

बिहार में शहाबुद्दीन की बेटी हेरा शहाब और दामाद शादमान के ज्ञानबाबू चौक स्थित घर रानीकोठी में आज (शुक्रवार को) वलीमा (रिसेप्शन) है। इसको लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। समारोह में पटना, सीवान, मुजफ्फरपुर, बेतिया, बगहा सहित विभिन्न जगहों से रिश्तेदारों सहित अन्य मेहमान आ रहे हैं।

विज्ञापन


शहाबुद्दीन की बेटी हेरा शहाब के रिसेप्शन समारोह के लिए शादमान के पिता इफ्तेखार अहमद सह साहब के घर रानीकोठी में भव्य पंडाल बनवाया गया है। इन पंडालों को कई तरह की आकर्षक डिजाइन देकर सजाया गया है। आस-पड़ोस के लोग भी इन कलाकृतियों को देखने के लिए आ रहे हैं।

विज्ञापन


50 तरीकों के स्वादिष्ट पकवान बनाए जा रहे हैं भोज के लिए 
भोज में शामिल होने वाले लोगों के लिए लगभग 50 तरीकों के स्वादिष्ट पकवान बनाए जा रहे हैं। जिसमें शाकाहारी लोगों के लिए अलग व्यवस्था है। जबकि मांसाहारी भोजन खाने वाले लोगों के लिए अलग व्यवस्था की गई है। मांसाहार में भी कई तरह के आइटम बनाए जा रहे हैं। जहां तीन तरीकों के मटन के आइटम, मटन बिरयानी, पुलाव, आदि बनाए जा रहे हैं। वहीं, लकड़ी पर कई तरह के पकवान बनाए जा रहे हैं। ताकि मेहमानों के खाने में कुछ अलग तरह का स्वाद आ सके।

विज्ञापन
विज्ञापन


रिसेप्शन में कोलकाता से फूल मंगाकर घरों की सजावट की गई
रिसेप्शन में जिले सहित कई अन्य जिलों के आलाधिकारी सहित कई नामचीन हस्तियां शामिल होगीं। कोलकाता से कई तरह के आकर्षक फूल मंगाकर घरों सहित पंडालों की सजावट की गई है। वहीं रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से दूल्हा- दूल्हन के कमरों को सजाया गया है। वहीं घर के सभी कमरों की विभिन्न डिजाइनों में सजावट की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed