फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Seven robbers committed robbery worth Rs 30 lakh in house of a businessman and engineer in Begusarai

Bihar: ‘IIT-इंजीनियरिंग करने के बाद नौकरी नहीं मिली, फिर हम डकैती करने...’ कहते हुए डाला 30 लाख का डाका

Wed, 20 Dec 2023 03:58 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 20 Dec 2023 03:58 PM IST
सार

Bihar Crime: पीड़ित कृष्ण कुमार ने बताया कि आधी रात के करीब जब परिवार के सभी लोग सोए हुए थे तो अचानक छः से सात हथियारबंद डकैत घर में घुस गए। पहले परिवार के लोगों को उठाया। फिर अलमारी और अन्य सामानों की चाबी लेने के बाद परिवार के सभी लोगों के हाथ पैर और मुंह को बांध दिया। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Seven robbers committed robbery worth Rs 30 lakh in house of a businessman and engineer in Begusarai
डकैती के बाद का दृश्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेगूसराय में डकैतों ने एक व्यवसायी और एक इंजीनियर के घरों में डकैती की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। दोनों ही घरों से डकैतों ने तकरीबन 30 लाख से अधिक का सामान, जेवर और नकदी की डकैती की है। पूरा मामला सिंघौल थाना क्षेत्र के पचंबा वास्तु विहार की है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन


पीड़ित कृष्ण कुमार ने बताया कि आधी रात के करीब जब परिवार के सभी लोग सोए हुए थे तो अचानक छः से सात हथियारबंद डकैत घर में घुस गए। पहले परिवार के लोगों को उठाया। फिर अलमारी और अन्य सामानों की चाबी लेने के बाद परिवार के सभी लोगों के हाथ पैर और मुंह को बांध दिया। उसके बाद घर में रखे सारे कीमती समान उठा लिए। उन्होंने बताया कि डकैतों के द्वारा जान से मारने की भी धमकी दी जा रही थी।
विज्ञापन




पेशे से हेल्थ मैनेजर आनंद ईश्वर ने बताया कि आधी रात के करीब डकैत घर में घुसे। डकैतों को देखकर जैसे ही आनंद ईश्वर ने चिल्लाने की कोशिश की। डकैतों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह घायल भी हो गए। बाद में डकैत ने हाथ-पैर बांधकर पूरी घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पीड़ित सुषमा देवी ने बताया कि सभी डकैत जवान लड़के थे। वे डकैती के साथ-साथ बता रहे थे कि आईआईटी और इंजीनियरिंग करने के बाद भी जब नौकरी नहीं मिली तो हम लोग डकैती के पेशे में उतर गए हैं। अब आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। हालांकि जब डकैत घटना को अंजाम देकर भाग रहे थे तो बगल में लगे सीसीटीवी कैमरे में उनकी करतूत कैद हो गई। फिलहाल उक्त घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की है। पुलिस ने जल्द ही डकैतों की गिरफ्तारी करने का दावा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed