{"_id":"6267211febb83d018a178c19","slug":"senior-bjp-leader-sushil-kumar-modi-said-no-ifs-and-buts-nitish-will-be-bihar-cm-till-2025","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: सुशील मोदी बोले- नीतीश कुमार 2025 तक बिहार के मुख्यमंत्री रहेंगे, राजनीतिक अस्थिरता पैदा करने में जुटा है हताश विपक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: सुशील मोदी बोले- नीतीश कुमार 2025 तक बिहार के मुख्यमंत्री रहेंगे, राजनीतिक अस्थिरता पैदा करने में जुटा है हताश विपक्ष
Tue, 26 Apr 2022 04:00 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, पटना
पीटीआई, पटना
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 26 Apr 2022 04:00 AM IST
सार
सुशील कुमार मोदी ने कहा कि जब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल कई बार स्पष्ट कर चुके हैं कि बिहार में एनडीए सरकार नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही कार्यकाल पूरा करेगी, तब भी यह झूठ फैलाते रहना थोथी दलीलें हैं कि भाजपा बीच में ही अपना मुख्यमंत्री बनवाना चाहती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को लेकर निराधार अटकलबाजी जारी रखना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस शरारत का कुछ असर विधानसभा के बोचहां उपचुनाव पर भी पड़ा।
विज्ञापन
सुशील कुमार मोदी।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने विपक्ष पर हताशा में बिहार में राजनीतिक अस्थिरता पैदा करने का आरोप लगाया। सुशील मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बदलने की अफवाहों पर निराशा जताते हुए कहा कि नीतीश कुमार को 2025 तक के लिए जनादेश मिला है और प्रदेश की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी, इसमें कोई किंतु-परंतु नहीं है।
विज्ञापन
सुशील ने ट्वीट कर कहा, ‘‘जब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल कई बार स्पष्ट कर चुके हैं कि बिहार में एनडीए सरकार नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही कार्यकाल पूरा करेगी, तब भी यह झूठ फैलाते रहना थोथी दलीलें हैं कि भाजपा बीच में ही अपना मुख्यमंत्री बनवाना चाहती है।’’
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री को लेकर निराधार अटकलबाजी जारी रखना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस शरारत का कुछ असर विधानसभा के बोचहां उपचुनाव पर भी पड़ा।’’
उन्होंने कहा, ‘‘बिहार विधानसभा का 2020 का चुनाव एनडीए ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर लड़ा था। लोगों ने इस पर भरोसा किया। जब एनडीए को नीतीश कुमार के नेतृत्व में काम करने का जनादेश 2025 तक के लिए है, तब किसी किंतु-परंतु के साथ बीच में बदलाव का कोई सवाल ही नहीं है।’’
विज्ञापन
सुशील मोदी ने यह भी कहा कि विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे इस अफवाह का असर हाल ही में आरक्षित बोचहां विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भी हुआ। भाजपा द्वारा अपना सीएम बनाने का गलत संदेश मतदाताओं के बीच गया, इसी के परिणामस्वरूप एनडीए को राजद ने भारी अंतर से हराया।
उन्होंने कहा, ‘‘विपक्ष के पास नीतीश सरकार के विरुद्ध न कोई ठोस मुद्दा है न सदन में संख्या बल और न लालू-राबड़ी राज की विफलताओं के कारण उसके पास आलोचना का कोई नैतिक बल ही है। ऐसे में वह नीतीश कुमार के पद से हटने की तरह-तरह की बेतुकी अटकलों को हवा देकर सिर्फ राजनीतिक अस्थिरता पैदा करना चाहता है।’’
उल्लेखनीय है कि लोक जनशक्ति पार्टी के पूर्व अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राजद नेता तेजस्वी यादव की इफ्तार दावत में शामिल होने और उनका मुख्यमंत्री आवास से दूसरे आवास में सामान हस्तांतरित किए जाने के बाद मुख्यमंत्री द्वारा जल्द ही एक बड़ा राजनीतिक निर्णय लिये जाने की भविष्यवाणी की थी।
उन्होंने यह भी कहा था, ‘‘मुख्यमंत्री बड़े आदमी हैं, उनके पास अनेक घर और अनेक घरों की संभावनाएं हैं, पर जिस तरीके से उन्होंने मुख्यमंत्री आवास खाली किया है, यह किसी और तरफ इशारा करता है। उतनी सरल यह तस्वीर नहीं, जितनी यह दिखती या दिखायी जा रही है।’’