फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   sekhar suman supports narendra modi for pm post

कांग्रेसी शेखर सुमन ने पढ़े मोदी की शान में कसीदे

Tue, 28 May 2013 08:51 PM IST
पटना/एजेंसी
पटना/एजेंसी Updated Tue, 28 May 2013 08:51 PM IST
विज्ञापन
sekhar suman supports narendra modi for pm post

अभिनेता से नेता बने शेखर सुमन ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की और प्रधानमंत्री पद के लिए उनका समर्थन किया।

विज्ञापन


शेखर सुमन पिछला लोकसभा चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं। मोदी की शान में कसीदे पढ़े जाने के बाद उनके कांग्रेस छोड़ने और भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जाने लगी हैं।

सुमन ने कहा कि कभी-कभी मुख्य सड़क पर चलते हुए हाइवे तक पहुंचने के लिए आपको बाईपास रोड की जरूरत पड़ती है। कांग्रेस के टिकट पर पिछला चुनाव लड़ना मेरे लिए बाईपास रोड पर यात्रा करने जैसा है।
विज्ञापन


शेखर सुमन ने 2009 का लोकसभा चुनाव पटना साहिब संसदीय सीट से भाजपा नेता और वरिष्ठ अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ लड़ा था और उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री पद के लिए गुजरात के सीएम नरेंद्र मोदी का समर्थन करते हुए अभिनेता ने कहा कि मोदी ने गुजरात में अच्छा प्रशासन देकर अद्भुत काम किया है। ऐसे में उन्हें देश की सेवा करने का एक मौका अवश्य देना चाहिए।

कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए सरकार की आलोचना करते हुए सुमन ने कहा कि जनता ने उसे देश के संचालन का अवसर दिया था लेकिन वह घोटालों और भ्रष्टाचार लोगों को दे रही है। ऐसे में इसकी जगह पर सकारात्मक ऊर्जा और विचारवान व्यक्ति मोदी को लाना चाहिए।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा मोदी की खिलाफत किए जाने पर उन्होंने कहा कि संभवत: यह इस वजह से किया जा रहा है क्योंकि वह खुद प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हो सकते हैं।


हालांकि पटना के मूल निवासी बॉलीवुड अभिनेता ने नीतीश द्वारा बिहार कराए गए कार्यों की भी सराहना की।

2014 का लोकसभा चुनाव लड़ने पर उन्होंने कहा कि इस बारे में अभी कोई निर्णय नहीं लिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं मूल रूप से अभिनेता हूं न कि राजनीतिज्ञ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed