फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   second season of satyamev jayte will be starting from bihar

‘सत्यमेव जयते’ का दूसरा सीज़न बिहार से शुरू होगा

Wed, 19 Feb 2014 04:29 PM IST
Updated Wed, 19 Feb 2014 04:29 PM IST
विज्ञापन
second season of satyamev jayte will be starting from bihar

आइसलैंड में छुट्टी मनाने के बाद आमिर ख़ान अब सत्यमेव जयते के दूसरे सीज़न को लेकर बेहद उत्साहित है।

विज्ञापन


'सत्यमेव जयते' के पहले एपिसोड की शुरूआत वो बिहार के 'पर्वत-पुरूष' दशरथ मांझी के गांव से करेंगे।

इसे शूट करने वे 22 फ़रवरी को बिहार जाएंगे और वहां मांझी के परिवार और गांव वालों से भी मुलाकात करेंगे।

दशरथ मांझी ने अपने गांव गहलौर में अकेले 360 फुट का विशाल पर्वत काटकर रास्ता बनाया था। इस काम में मांझी को 22 साल लगे।

गांव में ख़राब चिकित्सा सेवाओं के चलते दशरथ मांझी की पत्नी की मौत हो गई जिसके बाद उन्होंने इस पर्वत को को काट गांव को शहर से जोड़ने का फ़ैसला लिया।

संजय दत्त की परोल को चुनौती

second season of satyamev jayte will be starting from bihar

मुंबई बम धमाकों से जुड़े एक मामले में सज़ा काट रहे अभिनेता संजय दत्त की परोल के ख़िलाफ़ याचिका दाख़िल की गई है।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ बॉम्बे हाईकोर्ट में दी गई जनहित याचिका में कहा गया है कि संजय दत्त की परोल बढ़ाकर पुणे संभागीय कमिश्नर और यरवदा जेल के सुपरिंटेंडेंट ने अपने अधिकारों का दुरूपयोग किया है।

संजय दत्त की परोल की अवधि मंगलवार को तीसरी बार बढ़ाई गई थी। दत्त दिसंबर से ही परोल पर बाहर हैं।

उनकी परोल जनवरी में एक महीने के लिए बढ़ाई गई थी। उन्हें 21 फ़रवरी को सरेंडर करना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोनाक्षी की ख़्वाहिश

second season of satyamev jayte will be starting from bihar

आर राजकुमार के बाद सोनाक्षी सिन्हा और शाहिद कपूर एक साथ कॉफ़ी विद करन पर नज़र आए और अब सोनाक्षी ने भी शाहिद के पसंदीदा निर्देशक विशाल भरद्वाज के साथ काम करने की इच्छा जताई है।

सोनाक्षी कहती है कि उन्होने अभी तक सभी बड़े नामों के साथ काम कर लिया जैसे की तिग्मांशु धुलिया, प्रभुदेवा, विक्रमादित्य मोटवाने पर अब वो विशाल भारद्वाज के साथ काम करने की इच्छा रखती हैं।

अपने कई इंटरव्यू में शाहिद, विशाल को अपना पसंदीदा निर्देशक बताते रहे हैं। फ़िलहाल वो उनके साथ 'हैदर' में काम कर रहे हैं।

लगता है सोनाक्षी पर शाहिद की दोस्ती असर कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed