Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Seating Dispute Escalates Into Scuffle at Sadakat Ashram, Journalists Boycott Press Conference

बिहार: कन्हैया के नाम पर बुलाई प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों की पिटाई; प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में महाभारत

Wed, 18 Nov 2026 04:45 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 18 Nov 2026 04:45 PM IST
सार

पटना में कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ऐसा विवाद हुआ, जिसने राजनीतिक आयोजन में पत्रकारों के सम्मान को लेकर सवाल खड़े कर दिए। मामूली बात से शुरू हुआ मामला इतना बढ़ा कि कार्यक्रम बीच में ही प्रभावित हो गया और माहौल तनावपूर्ण हो गया। आखिर ऐसा क्या हुआ कि मीडियाकर्मियों ने सामूहिक रूप से विरोध का रास्ता चुना? जानिए पूरी खबर।

विज्ञापन
Seating Dispute Escalates Into Scuffle at Sadakat Ashram, Journalists Boycott Press Conference
सदाकत आश्रम पटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में बुधवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बैठने की व्यवस्था को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि पत्रकारों और युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। पत्रकारों ने कार्यकर्ताओं पर गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाया। घटना से नाराज प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों ने कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया और प्रेस कॉन्फ्रेंस छोड़कर बाहर निकल गए।

विज्ञापन


दरअसल, एनएसयूआई की ओर से बुधवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया था। इसमें कहा गया था कि भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) की केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण की ओर से बुधवार को सदाकत आश्रम में प्रेसवार्ता आयोजित की जाएगी। इसमें एनएसयूआई के बिहार से जुड़े संगठनात्मक और चुनावी मुद्दों पर जानकारी दी जाएगी। प्रेसवार्ता में कन्हैया कुमार, एनएसयूआई के कृष्णा, बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम, केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के सदस्य केके शास्त्री और एनएसयूआई के आंतरिक चुनाव समन्वयक विवेक गिरी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम दोपहर एक बजे निर्धारित था। इसी सूचना के आधार पर सभी पत्रकार सदाकत आश्रम पहुंचे थे। हालांकि, वहां पार्टी के किसी बड़े नेता की मौजूदगी नहीं थी। उनकी जगह युवा कांग्रेस के कुछ पदाधिकारियों को मीडिया से बातचीत करनी थी। इस पर असमंजस की स्थिति बन गई।
विज्ञापन


कुर्सियों की व्यवस्था को लेकर हुआ था विवाद
प्रेस वार्ता शुरू होने से पहले ही बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था को लेकर विवाद शुरू हो गया। पत्रकारों का आरोप है कि इस दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और अपशब्दों का इस्तेमाल किया। इससे प्रेस कॉन्फ्रेंस स्थल पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। देखते ही देखते वहां हंगामे की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार: अशोक चौधरी के खिलाफ राजद ने खोला मोर्चा, मनोज झा बोले- मंत्री पद से फौरन हटाना चाहिए; जानिए पूरा मामला

प्रदेश अध्यक्ष से भी नहीं मिला जवाब
घटना के बाद पत्रकारों ने नाराजगी जताते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस का सामूहिक बहिष्कार कर दिया। पत्रकारों ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से संपर्क कर घटना पर पार्टी का पक्ष जानने की कोशिश की, लेकिन उनसे बातचीत नहीं हो सकी। इतना ही नहीं बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम को भी फोन किया गया, लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला। खबर लिखे जाने तक इस पूरे मामले पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी या युवा कांग्रेस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed