गिरिडीह में माओवादी घटना के बाद बिहार में अभियान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के गिरिडीह में उग्रवादियों के हमले की घटना के बाद से सतर्क पुलिस ने बिहार में माओवादियों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया है।
राज्य पुलिस मुख्यालय सूत्रों ने आज यहां बताया कि झारखंड से लगे बिहार के जमुई-नालंदा-नवादा-मुंगेर.गया और औरंगाबाद जिलों में माओवादियों की धर पकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
ओवादियों के खिलाफ इन जिलों के पहाड़ और जंगली इलाकों में अर्द्धसैनिक बलों की मदद से तलाशी अभियान कल से ही शुरू कर दिया गया है।
झारखंड में नक्सली हमला, 15 घायल
जानकारी के अनुसार गया जिले के करबंदिया पहाड़ और जमुई के सोनो के जंगलों में कल से ही पुलिस छापेमारी कर रही है। गया जिले के उग्रवाद से सर्वाधिक प्रभावित लुटुआ और उसके आसपास के इलाकों की सघन तलाशी ली जा रही है।हालांकि तलाशी के दौरान गया जिले के लुटुआ और आसपास के इलाकों में घने जंगल होने के कारण अभी तक माओवादी नहीं पकड़ गये हैं।