फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Sawan 2023 : Son went to Devghar after putting his mother on a wheel chair, shravan kumar, bihar news.

Sawan 2023 : व्हील चेयर पर मां को बिठाकर बेटा चला महादेव के पास, कहा महादेव ने असंभव को कर दिया संभव

Mon, 10 Jul 2023 01:03 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानगंज, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानगंज, भागलपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 10 Jul 2023 01:03 PM IST
सार

Sawan 2023 : सावन का महीना शुरू होते ही सुल्तानगंज में महादेव के भक्तों की तादाद लगातार बढ़ने लगी है। ऐसे में अमर उजाला आपको एक ऐसे परिवार से मिला रहा जो अपनी मां को व्हीलचेयर पर बैठाकर देवघर ले जा रहा है। वजह जानकर अचंभित हो जायेंगे आप।

विज्ञापन
Sawan 2023 : Son went to Devghar after putting his mother on a wheel chair, shravan kumar, bihar news.
ठाकुर रामाशीष प्रसाद का परिवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यह परिवार पटना के अनिसाबाद का रहने वाला है। ठाकुर रामाशीष प्रसाद के परिवार का कहना है कि बाबा भोलेनाथ की महिमा अपरंपार है। इस संबंध में पंकज कुमार का कहना है  कि उनकी मां माया देवी का दोनों किडनी खराब हो गया था। पटना के डॉक्टरों ने जवाब दे दिया था और महादेव के प्रति आस्था ऐसी कि उनके पांचों बेटे और पुत्र वधुओं ने महादेव से कामना किया कि महादेव मेरी मां को स्वस्थ कर दीजिये। महादेव की कृपा हुई और आज माया देवी पूरी तरह स्वस्थ हैं। इसी अटूट विश्वास की वजह से आज हम तीन भाई अपनी पत्नियों और बच्चों के साथ माता पिता को लेकर महादेव के रास्ते चल पड़े हैं। उन्होंने कहा कि मेरी मां व्हीलचेयर पर जरूर जा रही हैं लेकिन उत्साह कहीं से भी कम नहीं है, यह कहीं ना कहीं महादेव की कृपा ही है जिसके बदौलत हम लोग देवघर जा रहे हैं।
विज्ञापन


पैर दर्द से शुरू हुई बीमारी 
माया देवी के बड़े पुत्र बैंक कर्मी पंकज कुमार ने बताया कि मां के पैर के दर्द से यह बीमारी शुरू हुई और इलाज होते होते पहले एक और फिर दूसरा किडनी फेल हो गया। जिसके बाद हमलोग ने भोले नाथ को याद किया और बाबा महादेव की कृपा हुई। मां के स्वास्थ्य में सुधार होने लगा और आज वह पूर्ण रूपेण स्वस्थ हो गई, सिर्फ चलने फिरने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन


अपने पैरों से चलेंगी तो फिर जाएंगे महादेव के पास
बड़ी पुत्रवधू गुंजा चावला का कहना है कि हमलोग को उम्मीद नहीं थी कि इनके स्वास्थ्य में अब सुधार होगा। लेकिन हमारे घर के सभी लोगों को महादेव पर भरोसा था, महादेव को हमने याद किया और इनके स्वास्थ्य में सुधार होते होते आज पूर्ण रूपेण स्वस्थ हो गई. सिर्फ कमर में दर्द होने के कारण सही से चल नहीं पा रही है। इसीलिए व्हील चेयर के सहारे बाबा का दर्शन करने जा रहे हैं। बाबा से यही मांगते हैं की मां के पैर में शक्ति दे और वह चलने फिरने लगे तो अगली बार से इनको पैदल लेकर बाबा के दरबार में आयेंगे। श्रद्धालु माया देवी ने बताया कि वह बीमार हो गई थी दवाई भी काम नहीं कर रहा था लेकिन मुझे महादेव पर विश्वास था और मैं ठीक हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

Sawan 2023 : Son went to Devghar after putting his mother on a wheel chair, shravan kumar, bihar news.
सुल्तानगंज में उमड़ती श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
रोज बढ़ रहे हैं भक्तों की संख्या 
सावन के पहले दिन लगभग 4526 कांवरिया सुल्तानगंज से देवघर के लिए पैदल चले, 5 जुलाई को 8325, 6 जुलाई को 23843, सात जुलाई को 26 हजार, आठ जुलाई को 41 हजार, 9 जुलाई को 43 हजार और सोमवार 10 जुलाई को यह संख्या बढ़कर 28,835 पहुंच गई। यह संख्या लगातार बढ़ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed