{"_id":"6821d224ff85b2c3ea06ad1f","slug":"young-man-injured-in-a-road-accident-died-in-patna-undergoing-treatment-for-four-days-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: सड़क हादसे में घायल युवक ने पटना में तोड़ा दम, चार दिन से चल रहा था इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: सड़क हादसे में घायल युवक ने पटना में तोड़ा दम, चार दिन से चल रहा था इलाज
Mon, 12 May 2025 04:19 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Mon, 12 May 2025 04:19 PM IST
सार
बिहार के सीवान जिले में सड़क हादसे में घायल हुए एक व्यक्ति की इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई। यह हादसा चार दिन पहले हसनपुरा थाना क्षेत्र के तेलकथू गांव के पास हुआ था। मरने वाले का नाम अरविंद तिवारी था और वे लहेजी गांव के रहने वाले थे।
विज्ञापन
मृतक अरविंद तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के सीवान जिले में सड़क हादसे में घायल हुए एक शख्स की इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई। यह हादसा चार दिन पहले हसनपुरा थाना क्षेत्र के तेलकथू गांव के पास हुआ था। मृतक का नाम अरविंद तिवारी था, जो लहेजी गांव के रहने वाले थे।
जानकारी के अनुसार, अरविंद तिवारी अपनी पत्नी पुष्पलता देवी को स्कूटी से स्कूल से लेकर घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में अरविंद बुरी तरह घायल हो गए और उनकी पत्नी को भी चोटें आईं।
स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों को सीवान सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां से अरविंद की हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने उन्हें पटना रेफर कर दिया। लेकिन इलाज के दौरान पटना में अरविंद की मौत हो गई। इस घटना से परिवार में मातम छा गया है। पटना के एक अस्पताल में चार दिन तक जिंदगी और मौत से लड़ने के बाद अरविंद तिवारी ने रविवार को दम तोड़ दिया। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: ‘हम शांति जानते हैं और क्रांति भी’, बुद्ध की धरती से कटिहार की महिलाओं का पाक को दो टूक जवाब
मृतक का शव पटना से सीवान सदर अस्पताल लाया गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है। इस मामले में हसनपुरा थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और चश्मदीदों से पूछताछ कर वाहन और उसके चालक की पहचान करने की कोशिश में लगी है। इस हादसे ने एक बार फिर इलाके में सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर रोक और सड़क पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की है।