फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Woman admitted with stomach pain dies within hours family serious allegations against nursing home in saran

Bihar: पेट दर्द लेकर गई थी महिला, कुछ घंटों बाद हो गई मौत! परिजनों ने निजी नर्सिंग होम पर लगाए गंभीर आरोप

Sun, 14 Jun 2026 12:03 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: सारण ब्यूरो Updated Sun, 14 Jun 2026 12:03 PM IST
सार

Saran: सारण जिले के मकेर में एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान महिला की मौत के बाद हंगामा मच गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि बिना जांच किए महिला को कई इंजेक्शन लगाए गए, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और मौत हो गई।  

विज्ञापन
Woman admitted with stomach pain dies within hours family serious allegations against nursing home in saran
नर्सिंग होम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सारण जिले के मकेर प्रखंड अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के समीप स्थित एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान शनिवार की सुबह एक महिला की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने नर्सिंग होम के चिकित्सक और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों पर बिना जांच इंजेक्शन देने और लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए चिकित्सक के फरार होने की बात कही है। घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, छपरा भेज दिया है। मृतका की पहचान दरियापुर थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव के मोहम्मदपुर टोला निवासी काशी महतो की पत्नी शिवज्योति देवी के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पेट दर्द से शुरू हुई परेशानी
इस संबंध में मृतका के पुत्र राजू कुमार ने बताया कि शुक्रवार की शाम उनकी मां के पेट में अचानक दर्द शुरू हुआ। अपने दोस्त कर्ण कुमार से बात करने पर कर्ण ने डॉ. मंटू से बात कराकर मकेर स्थित सरकारी अस्पताल के समीप संचालित मां पार्वती निजी नर्सिंग होम में ले जाने की सलाह दी।
विज्ञापन


पहले जमा कराए तीन हजार रुपये, फिर लगाए गए कई इंजेक्शन
राजू ने आगे बताया कि देर शाम जब वे अपनी मां को लेकर नर्सिंग होम पहुंचे तो सबसे पहले तीन हजार रुपये जमा कराए गए। इसके बाद जांच की बात कही गई। उनका आरोप है कि बिना किसी जांच के ही महिला को कई इंजेक्शन लगाए गए। कुछ देर बाद महिला की स्थिति बिगड़ने लगी। राजू के अनुसार देर रात नर्सिंग होम के चिकित्सकों ने कहा कि मरीज को पटना ले जाना पड़ेगा क्योंकि उसकी हालत गंभीर हो रही है। उन्होंने बताया कि नर्सिंग होम के पास एक एंबुलेंस भी आ गई थी और स्टाफ जल्दबाजी करने लगा था। जब वे लोग मरीज को उठाने लगे तो उसकी सांसें रुक गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौत के बाद स्टाफ के फरार होने का आरोप
राजू कुमार का आरोप है कि महिला की मौत के बाद जब परिजनों ने शोर मचाया तो नर्सिंग होम का पूरा स्टाफ और चिकित्सक वहां से फरार हो गए। इसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना स्थानीय थाने की पुलिस को दी।

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच
पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई। घटना के समय मृतका की पुत्री लिलावती देवी, बहू रीता देवी सहित गांव के कई लोग मौजूद थे। परिजनों का आरोप है कि मरीज का बिना जांच किए ही कई इंजेक्शन दे दिए गए, जिससे उसकी मौत हो गई।


ये भी पढ़ें: बर्थडे पार्टी में अचानक चलीं गोलियां! 11 खोखे, शराब की बोतल और गिरफ्तारी से औरंगाबाद में मचा हड़कंप

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा मौत के कारणों का खुलासा
वहीं, इस संबंध में थानाध्यक्ष संग्राम कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार की सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, छपरा भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। उन्होंने कहा कि परिजनों के बयान के आधार पर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed