फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   24 people suffered burns in a gas cylinder blast in Gopalganj, Bihar; several are in critical condition.

बिहार: दीया जलाने के दौरान गैस सिलेंडर में भीषण विस्फोट, 20 से अधिक लोग झुलसे; महिलाओं-बच्चों की संख्या ज्यादा

Tue, 13 Oct 2026 09:04 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: सारण ब्यूरो Updated Tue, 13 Oct 2026 09:04 PM IST
सार

बिहार के गोपालगंज जिले के सफियाबाद गांव में गैस सिलेंडर में आग लगने के बाद हुए विस्फोट में 20 से अधिक लोग झुलस गए। घायलों में महिलाएं और बच्चे अधिक हैं। सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
24 people suffered burns in a gas cylinder blast in Gopalganj, Bihar; several are in critical condition.
गैस सिलेंडर में आग के बाद जोरदार धमाका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

बिहार के गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सफियाबाद गांव में गैस सिलेंडर में आग लगने के बाद हुए भीषण विस्फोट में 20 से अधिक लोग झुलस गए। घायलों में महिलाओं और बच्चों की संख्या अधिक बताई जा रही है। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।

दीया जलाने के दौरान लगी आग
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सफियाबाद गांव निवासी प्रेमनाथ मांझी के घर हाल ही में नया गैस सिलेंडर आया था। बताया जा रहा है कि घर में दीया जलाने के दौरान अचानक सिलेंडर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया। हालांकि, हादसे के सटीक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन

गंभीर रूप से झुलसे लोगों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
हादसे में कई बच्चे और महिलाएं बुरी तरह झुलस गए। घायलों में शिलानाथ मांझी, कुसुम देवी, नेहा कुमारी, पिंकी कुमारी, कंचन कुमारी, चमेली कुमारी, कुंदन कुमार, आयोग कुमार और बेबी देवी शामिल हैं। इनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। सभी को बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: 'आवासीय विद्यालय में जानवरों जैसा खाना मिल रहा'...थाली लेकर मंत्री जमा खान के आवास पहुंचे छात्र बोले

प्रशासन और मंत्री ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन सक्रिय हो गया। गोपालगंज के जिलाधिकारी समीर सौरभ ने स्थिति का जायजा लेने और पीड़ितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों की एक विशेष टीम को घटनास्थल पर भेजा है। वहीं, बिहार सरकार के मंत्री मिथिलेश तिवारी भी घटनास्थल के लिए रवाना हुए हैं।

फिलहाल, घायलों का डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है। स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी कर रही है। घायलों की संख्या और उनकी स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed