फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Under Operation Aahat, eight minor children were rescued at Chhapra Junction, and three human

Bihar News: इस जंक्शन पर 'ऑपरेशन आहट' कारगर, आठ नाबालिग बच्चों का रेस्क्यू; तीन मानव तस्कर गिरफ्तार

Fri, 30 Jan 2026 10:07 AM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा Published by: सारण ब्यूरो Updated Fri, 30 Jan 2026 10:07 AM IST
सार

छपरा जंक्शन पर ऑपरेशन आहट के तहत आरपीएफ, सीआईबी और AVA की संयुक्त कार्रवाई में मानव तस्करी का भंडाफोड़ हुआ। कर्मभूमि एक्सप्रेस से तीन तस्करों को गिरफ्तार कर आठ नाबालिग बच्चों को बाल मजदूरी के लिए पंजाब ले जाने से पहले सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।

विज्ञापन
Under Operation Aahat, eight minor children were rescued at Chhapra Junction, and three human
छपरा जंक्शन पर ऑपरेशन आहट के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी रेल मंडल के छपरा जंक्शन पर ऑपरेशन आहट के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। छपरा जंक्शन की सीआईबी, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और एसोसिएशन फॉर वॉलंट्री एक्शन (AVA) की संयुक्त टीम ने मानव तस्करी के एक मामले का पर्दाफाश करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि बाल मजदूरी के लिए पंजाब ले जाए जा रहे आठ नाबालिग बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है।

विज्ञापन

आरपीएफ से मिली जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई कर्मभूमि एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12407) में की गई। मुखबिर से सूचना मिली थी कि उक्त ट्रेन से कुछ नाबालिग बच्चों को मजदूरी के लिए दूसरे राज्य, विशेष रूप से पंजाब, ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर वाराणसी रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त और गोरखपुर के वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त (अपराध) के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई। ट्रेन के छपरा जंक्शन पर पहुंचते ही संयुक्त टीम ने सघन जांच अभियान चलाया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar: शराबबंदी को खुली चुनौती देने वाला युवक गिरफ्तार, वायरल वीडियो के बाद मद्य निषेध विभाग की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

बाल मजदूरी के लिए ले जाया जा रहा था
जांच के दौरान आठ नाबालिग बच्चों को तीन व्यक्तियों के साथ संदिग्ध स्थिति में पाया गया। पूछताछ में स्पष्ट हुआ कि बच्चों को जालंधर (पंजाब) में बाल मजदूरी के लिए ले जाया जा रहा था। इसके बाद मौके से तीनों मानव तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कटिहार निवासी रंजीत कुमार सोनी, मधेपुरा निवासी मोहम्मद कमाल और पूर्णिया निवासी सूरज कुमार के रूप में हुई है।

रेस्क्यू किए गए सभी बच्चे बिहार के कटिहार और पूर्णिया जिलों के विभिन्न गांवों के रहने वाले बताए गए हैं, जिनकी उम्र 13 से 17 वर्ष के बीच है। बच्चों ने पूछताछ में बताया कि उन्हें काम दिलाने के बहाने दूसरे राज्य ले जाया जा रहा था।

AVA के अधिकारियों व कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका
इस पूरी कार्रवाई में सीआईबी, रेलवे सुरक्षा बल, जीआरपी और AVA के अधिकारियों व कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आरपीएफ छपरा की उप निरीक्षक नंदिनी कुमारी ने बताया कि मामले की विधिसम्मत जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed