{"_id":"65d722765f78f5394302f0b1","slug":"two-smugglers-from-punjab-arrested-with-ganja-worth-rs-1-5-crore-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: डेढ़ करोड़ के गांजे के साथ पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने पूछताछ की शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: डेढ़ करोड़ के गांजे के साथ पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने पूछताछ की शुरू
Thu, 22 Feb 2024 04:01 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 22 Feb 2024 04:01 PM IST
सार
Bihar News: गोपालगंज जिले के यूपी-बिहार बॉर्डर के बलथरी चेक पोस्ट पर उत्पाद विभाग की टीम ने एक कंटेनर से डेढ़ करोड़ रुपए का गांजा जब्त किया है। इसके साथ ही पंजाब के लुधियाना शहर के रहने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार गांजा तस्करों से पुलिस और उत्पाद टीम पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
घटना के संदर्भ में बताया जा रहा है कि कंटेनर में गुप्त तहखाना बनाकर यूपी के गोरखपुर से 2 क्विंटल 89 किलो गांजा लोड किया गया था और इसे मोतिहारी में सप्लाई करना था। उत्पाद विभाग की टीम कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी चेक पोस्ट के पास वाहनों की जांच कर रही थी।
विज्ञापन
दोनों तस्करों से पूछताछ जारी
हैंड स्कैनर मशीन से ट्रकों की जांच के दौरान गांजा लदा कंटेनर पकड़ा गया। जब्त गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इन तस्करों की पहचान पंजाब के लुधियाना जिला के साहनेवाल गोविंदगढ़ निवासी मलविंदर सिंह और शिमलापुरी निवासी गुरुनाम सिंह के रूप में की गयी है। साथ ही मादक पदार्थ के तस्करों की बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की जांच भी की जा रही है।
विज्ञापन