फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   the boyfriend was murdered and the girlfriend body was found hanging in gopalganj

Bihar: पंखे से लटकी मिली प्रेमिका, खून से लथपथ मिला प्रेमी, हत्या या आत्महत्या; गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

Thu, 21 Mar 2024 03:52 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 21 Mar 2024 03:52 PM IST
सार

Bihar News: जिले के भोरे थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में डबल मर्डर की घटना हुई है। मामला प्रेम विवाह को लेकर बताया जा रहा है। जिसमें प्रेमी का शव जमीन पर पड़ा हुआ मिला है, वहीं प्रेमिका का फंदे से लटका हुआ शव मिला है।

विज्ञापन
the boyfriend was murdered and the girlfriend body was found hanging in gopalganj
प्रेमी-प्रेमिका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के भोरे थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में प्रेमी युगल का शव एक कमरे से बरामद किया गया। प्रेमिका का शव पंखे से लटका था, तो प्रेमी का गला रेत दिया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन

दोनों ने प्रेम विवाह रचाया
बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी संतोष सिंह के पुत्र मंटू सिंह और पड़ोस के ही हीरालाल सिंह की पुत्री पुष्पा कुमारी के साथ पिछले 3 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बाद में 2 साल पहले दोनों घर छोड़कर भागे थे, लेकिन परिजनों के दबाव के आगे दोनों को वापस आना पड़ा था। बाद में वर्ष 2022 में पुष्पा की शादी परिजनों ने कहीं और कर दी। शादी के बाद जब वह वापस अपने मायके आई, तो एक बार फिर अपने प्रेमी मंटू सिंह के प्यार में पड़ कर वो घर छोड़कर फरार हो गई।

विज्ञापन


मृतक जा चुका है जेल
दोनों लखनऊ रहने लगे, जहां मंटू के पिता ठेकेदारी करते थे। इसी बीच मंटू सिंह और उनके परिवार के लोगों के द्वारा मंटू की शादी कहीं और की जाने की तैयारी होने लगी, पुष्पा को प्रताड़ित किया जाने लगा। जिसे लेकर पुष्पा के द्वारा गोपालगंज महिला थाना में दहेज उत्पीड़न का एक मामला भी दर्ज कराया गया था। इधर, लगभग चार माह पहले मंटू सिंह को महिला थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इससे पहले लड़की पुष्पा अपने प्रेमी के घर में ही रह रही थी। कुछ दिन पहले ही मंटू सिंह जेल से छूट कर आया और सीधे अपने घर पहुंचा। जहां उसकी प्रेमिका पुष्पा रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस
इधर गुरुवार की दोपहर तक जब उनके घर का दरवाजा नहीं खुला, तो आसपास के लोगों को शक हुआ। लोगों ने झांक कर देखा तो कमरे में पंखे से लटका हुआ पुष्पा का शव मिला, जबकि पलंग के नीचे ही गला रेत कर मंटू की जान ली गई थी। घटनास्थल देखने से प्रतीत होता है कि दोनों की हत्या कर उसे आत्महत्या का शक्ल देने की कोशिश की गई है। वहीं इसकी सूचना भोरे थानाध्यक्ष अनिल कुमार को मिली, तो वह मौके पर पहुंचे और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। परिजनों के बयान के आधार पर प्राथमिक की दर्ज की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed