फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Teacher Appointment Cancelled Appointment of 83 planning teachers in Siwan cancelled High Court decision

Teacher Appointment Cancelled: बिहार के इस जिले में 83 नियोजन शिक्षकों की नियुक्ति रद्द, HC के फैसले से हड़कंप

Fri, 11 Apr 2025 10:22 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 11 Apr 2025 10:22 PM IST
सार

Bihar High Court Decision: बिहार में 83 नियोजन शिक्षकों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। हाईकोर्ट के फैसले के बाद हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन
Teacher Appointment Cancelled Appointment of 83 planning teachers in Siwan cancelled High Court decision
जिला कार्यक्रम दफ्तर, सीवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूरा मामला सीवान जिले के पंचायत और प्रखंडों में पदस्थापित 83 नियोजन शिक्षकों की नियुक्ति से जुड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि इनकी नियुक्ति जिला शिक्षा नियोजन अपीलीय प्राधिकार के तहत साल 2020 में की की गई थी। यही नहीं यह सेवा भी दे रहे थे। इनकी नियुक्ति पर राज्य अपीलीय प्राधिकार के तहत चुनौती दी गई और इस नियुक्ति को तर्क दिया गया कि नियुक्ति अवैध ढंग से की गई है। इसके बाद इस मामले की सुनवाई राज्य आपीलीय प्राधिकार ने की और इन कुल 83 शिक्षकों को तत्काल पद से हटाने का आदेश जारी कर दिया था।

विज्ञापन


उनके द्वारा उठाई गई वेतन की वसूली का भी फैसला सुनाया गया था। इसके बाद शिक्षकों ने हाईकोर्ट का रूख किया और पटना हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई, जिसका केस नंबर cwc 16170/22 था। इसमें कामिनी कुमारी बनाम राज्य सरकार एवं अन्य के खिलाफ मामला दायर किया गया था। उच्च न्यायालय पटना द्वारा बिना रिक्ति के जिला जिला अपीलीय प्राधिकार के फैसले को सही ठहराते हुए शिक्षकों के द्वारा दायर की गई याचिका को खारिज कर दिया गया, जिसमें नियुक्ति को अवैध मानते हुए जिस दिन से जॉइनिंग हुई है, उस दिन से उन्हें वेतनमान वसूली कर दिया जाए। इस फैसले को माननीय उच्च न्यायालय के द्वारा बरकरार रखा गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नदी नहाने गए बालक की गड्ढे में डूबने से मौत, आक्रोशित लोगों दो ट्रकों में लगाई आग
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान इस तरह के 59 याचिकाओं को एक साथ शामिल कर लिया गया था, जिसके बाद तीन मार्च को हाईकोर्ट ने आदेश जारी किया था। सुनवाई पूरी होने पर तीन मार्च 2025 को हाईकोर्ट ने राज्य अपीलीय प्राधिकार के निर्णय को बरकरार रखा। इस आदेश की कॉपी डीईओ को मिलते ही इन 83 शिक्षकों की सूची बनाकर प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रखंड नियोजन इकाई के पास भेज दी।

यह भी पढ़ें: बाइक सवार बदमाशों ने बुजुर्ग को मारी गोली, जमीन विवाद में हत्या की आशंका

इस मामले में भगवानपुर, गोरेयाकोठी, लकड़ी नबीगंज व बसंतपुर के पास पत्र भेज दिया गया है। इसके अलावा पंचायत नियोजन इकाई के सचिव के पास भी पत्र भेजा गया। इसमें राजपुर, सराय पड़ौली, बलहा एराजी व खेढवां शामिल है। हालांकि, इन 83 स्कूलों में से 71 शिक्षक योगदान कर पठन-पाठन का कार्य कर रहे हैं। गोरेयाकोठी प्रखंड के 12 शिक्षकों का अब तक योगदान नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed