फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News Bike riding miscreants shot an elderly man in Nalanda murder suspected in land dispute

Bihar News: बाइक सवार बदमाशों ने बुजुर्ग को मारी गोली, जमीन विवाद में हत्या की आशंका

Fri, 11 Apr 2025 09:51 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: पटना ब्यूरो Updated Fri, 11 Apr 2025 09:51 PM IST
सार

Crime News: बाइक सवार बदमाशों ने एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना हिलसा थाना क्षेत्र के सूर्यमंदिर तालाब के पास की है। मृतक परवलपुर थाना क्षेत्र के मिल्कीपर निवासी स्वर्गीय सरयुग प्रसाद के 60 वर्षीय पुत्र भूषण यादव था।

विज्ञापन
Bihar News Bike riding miscreants shot an elderly man in Nalanda murder suspected in land dispute
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा जिले में बाइक सवार बदमाशों ने एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना हिलसा थाना क्षेत्र के सूर्यमंदिर तालाब के पश्चिम छोर पर हुई है। मृतक की पहचान परवलपुर थाना क्षेत्र के मिल्कीपर तारा बिगहा निवासी स्वर्गीय सरयुग प्रसाद के (60) वर्षीय पुत्र भूषण यादव के रूप में की गई है। वह पिछले पांच साल से हिलसा शहर के बस स्टैंड के समीप रह रहे थे।

विज्ञापन


घटना के संबंध में मृतक के पुत्र अजबलाल ने बताया कि उसके पिता घर से खाना खाकर हिलसा कोर्ट ताईद से मिलने जा रहे थे। इसी बीच सूचना मिली कि पिता की गोली मार हत्या कर दी गई है। फिलहाल, घटना के कारणों पर सस्पेंस बना हुआ है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जीवेश मिश्रा बोले- बिहार से इंडी अलायंस का हाल 2010 से भी बुरा होगा, CM नीतीश को सबसे स्वस्थ बताया
विज्ञापन
विज्ञापन


चर्चा है कि जमीन विवाद में बुजुर्ग को गोली मार हत्या की गई है। पहले से घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने दो गोली मारी है, जिसके कारण मौके पर ही बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग अपने परिवार के साथ हिलसा शहर के बस स्टैंड वाले घर में रह रहे थे। जो विवादित बताया जा रहा है।


घटना की सूचना मिलने के उपरांत हिलसा डीएसपी सुमित कुमार एवं हिलसा थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष राकेश कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम हेतु बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें: पर्यटन नीति 2023 से राज्य में निवेश और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धार्मिक और ईको-पर्यटन पर विशेष जोर

वहीं, मौके पर एफएसएल की टीम को निरीक्षण के लिए बुलाया गया है। हिलसा डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि घटना का कारण अभी अस्पष्ट है। मृतक का अपराधिक इतिहास भी पाया गया है। फिलहाल, सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed