फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   SVU raids the premises of Gopalganj ADM Rajeshwari Pandey in a disproportionate assets case

बिहार: एडीएम पर एसवीयू का शिकंजा, आय से 100% से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप; कई ठिकानों पर छापेमारी

Fri, 09 Oct 2026 06:33 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: सारण ब्यूरो Updated Fri, 09 Oct 2026 06:33 PM IST
सार

बिहार के गोपालगंज में विशेष निगरानी इकाई ने अपर जिला दंडाधिकारी राजेश्वरी पाण्डेय के ठिकानों पर छापेमारी की। उन पर वैध आय से 100 प्रतिशत से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। 

विज्ञापन
SVU raids the premises of Gopalganj ADM Rajeshwari Pandey in a disproportionate assets case
आय से अधिक संपत्ति मामले में गोपालगंज एडीएम राजेश्वरी पाण्डेय के ठिकानों पर SVU का छापा, 100% ज

विस्तार

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। एसवीयू की टीम ने गोपालगंज के अपर जिला दंडाधिकारी राजेश्वरी पाण्डेय के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। एडीएम पर अपनी वैध आय से 100 प्रतिशत से अधिक संपत्ति अर्जित करने का गंभीर आरोप है।

विज्ञापन

शिकायत के सत्यापन के बाद हुई कार्रवाई
सूत्रों के अनुसार, राजेश्वरी पाण्डेय के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायतें मिल रही थीं। विशेष निगरानी इकाई ने इन आरोपों की गुप्त जांच और सत्यापन कराया। सत्यापन में आरोप सही पाए जाने के बाद अदालत से वारंट हासिल कर एसवीयू की टीम ने उनके आवासीय और अन्य ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।

विज्ञापन

जांच जारी, दस्तावेजों की पड़ताल
तलाशी अभियान के दौरान एसवीयू की टीम एडीएम के आवास और कार्यालय में मौजूद संपत्ति, बैंक खातों, निवेश और अचल संपत्तियों से जुड़े दस्तावेजों की गहनता से पड़ताल कर रही है। हालांकि, छापेमारी के दौरान अब तक कितनी नकदी, जेवरात या बेनामी संपत्ति से जुड़े दस्तावेज मिले हैं, इसकी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही बरामद संपत्ति की सही तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

47वीं बीपीएससी बैच की अधिकारी हैं राजेश्वरी पाण्डेय
राजेश्वरी पाण्डेय बिहार प्रशासनिक सेवा की वरिष्ठ अधिकारी हैं। बताया जाता है कि वह बिहार लोक सेवा आयोग की 47वीं बैच की अधिकारी हैं। गोपालगंज में अपर जिला दंडाधिकारी के पद पर तैनात होने से पहले वह राज्य के विभिन्न जिलों में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुकी हैं। उनके पूर्व पदस्थापनों में पूर्णिया में सीनियर डिप्टी कलेक्टर, योजना एवं विकास विभाग में ओएसडी (OSD), धमदाहा में एसडीएम, बारसोई में एडीएम तथा मोतिहारी में आपदा प्रबंधन विभाग से जुड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां शामिल हैं।



ये भी पढ़ें- बिहार: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बुलावे पर पहुंचे अनंत सिंह ने क्या कहा? NDA विधान मंडल दल की बैठक संपन्न

रोहतास की रहने वाली हैं एडीएम
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एडीएम राजेश्वरी पाण्डेय मूल रूप से बिहार के रोहतास जिले के करगहर क्षेत्र स्थित ठोहसन गांव की निवासी हैं। प्रशासनिक गलियारों में इतने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ एसवीयू की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। फिलहाल एसवीयू की टीम की कार्रवाई जारी है और जल्द ही इस मामले में आधिकारिक बयान जारी किए जाने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed