फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Siwan: Policeman chased away youth who went to lodge complaint, threatened him with encounter over phone

Bihar: खाकी की गुंडई! थाना प्रभारी ने शिकायत करने गए युवक को भगाया, फोन पर दी एनकाउंटर करने की धमकी; ऑडियो...

Sun, 09 Jun 2024 02:47 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 09 Jun 2024 02:47 PM IST
सार

Siwan News: सीवान से अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंचे फरियादी को गाली-गलौज कर भगाने और फोन पर इनकाउंटर करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस मामले में एक ऑडियो वायरल होने के बाद आरोपी थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है।
 

विज्ञापन
Siwan: Policeman chased away youth who went to lodge complaint, threatened him with encounter over phone
आरोपी थाना प्रभारी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बिहार के सीवान में फिर एक बार पुलिसकर्मी द्वारा गुंडई किए जाने का मामला सामने आया है। दरअसल, थाने में अपनी शिकायत लेकर पहुंचे फरियादी को एक पुलिसकर्मी ने अभद्रता कर भगा दिया। साथ ही उसे फोन करके एनकाउंटर करने की धमकी भी दी। इस बातचीत का ऑडियो वायरल हो गया। इस मामले में एसपी ने आरोपी पुलिस को निलंबित कर दिया है। यह पूरा मामला जिले के नवतन थाना क्षेत्र के खलवा गांव निवासी आर्यन सिंह उर्फ चीकू सिंह से जुड़ा है।

विज्ञापन


चीकू सिंह ने मीडिया से बातचीत में साफ तौर पर नवतन थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि वह पिछले चार मई को अपने यहां हुए जमीन से विवाद को लेकर आवेदन देने थाने पहुंचे थे। जहां थाना प्रभारी राहुल भारती ने आर्यन सिंह को वहां से गाली-गलौज करते हुए भगा दिया। फिर फोन पर आर्यन सिंह और उसके भाई बंटी सिंह को जान से मारने, झूठे मुकदमे में फंसाने तथा इनकाउंटर करने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि थाना प्रभारी यहीं नहीं रुके, उन्होंने कई जन प्रतिनिधियों को पीटने के बात भी बताई। वह जदयू के कद्दावर नेता श्याम बहादुर सिंह को भी पीटने की बात उस वायरल ऑडियो में कहते सुनाई दे रहे हैं। इस बातचीत की आर्यन सिंह ने वॉइस रिकॉर्डिंग कर ली और मीडिया के समक्ष रखा। इसके साथ ही इसकी जानकारी सारण डीआईजी और सीवान एसपी समेत उच्च पदाधिकारियों को ऑडियो क्लिप भेजकर मामले की जांचकर अपने जान-माल की रक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सीवान में आवेदन देने गए युवक को थाना प्रभारी द्वारा भगा देने, एनकाउंटर करने और झूठे मुकदमे फंसाने के पूरे मामले में सीवान एसपी अमितेश कुमार ने जांच के बाद थाना प्रभारी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed