{"_id":"67ebc19115f71f36c60fcf35","slug":"siwan-news-two-women-were-cut-by-harvester-machine-during-wheat-harvesting-died-on-spot-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: कंबाइन हार्वेस्टर मशीन से कटीं दो महिलाएं, मौके पर ही मौत; दर्दनाक हादसे से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: कंबाइन हार्वेस्टर मशीन से कटीं दो महिलाएं, मौके पर ही मौत; दर्दनाक हादसे से मचा हड़कंप
Tue, 01 Apr 2025 04:06 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 01 Apr 2025 04:06 PM IST
सार
Siwan News: सीवान में गेहूं की कटाई के दौरान कंबाइन हार्वेस्टर मशीन की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत हो गई। इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीवान जिले के रघुनाथपुर प्रखंड के गभिरार गांव में गेहूं काटने के दौरान एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। खेत में काम कर रही दो महिलाएं कंबाइन हार्वेस्टर मशीन की चपेट में आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bihar News:तनिष्क शोरूम में लगी भीषण आग, कुछ ही दिन पहले हुई थी बिहार की सबसे बड़ी लूट!
विज्ञापन
खेत में गेहूं काट रही थीं महिलाएं, अचानक आई मौत
जानकारी के मुताबिक, मृत महिलाओं की पहचान गभिरार गांव निवासी मनोज साह की पत्नी कौशल्या देवी और श्यामा महतो की पत्नी चंपा देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं गेहूं की फसल काटने के लिए खेत में गई थीं। उसी समय खेत में लगी कंबाइन हार्वेस्टर मशीन भी गेहूं की कटाई कर रही थी, तभी अचानक दोनों महिलाएं मशीन की चपेट में आ गईं। मशीन के भारी दबाव और तेज रफ्तार के कारण वे संभल नहीं सकीं और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bihar News: पति के सामने महिला से सामूहिक दुष्कर्म, दरिदों ने कैश भी लूटा; पुलिस पकड़ने गई तो हमला कर दिया
हादसे के बाद मचा कोहराम
घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। जब परिजनों ने महिलाओं के शव देखे तो चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जुट गए और घटना को लेकर भारी आक्रोश जताने लगे। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। इस दर्दनाक हादसे से पूरे गांव में मातम पसर गया है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन