फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Siwan News: Liquor is being sold amidst deaths due to poisonous liquor; death today after drinking yesterday

Bihar Hooch Tragedy: जहरीली शराब से मौतों के बीच सीवान में शराब मिल रही; कल पीने के बाद आज हुई मौत, एक गंभीर

Sat, 19 Oct 2024 03:24 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 19 Oct 2024 03:24 PM IST
सार

Siwan News: सीवान में जहरीली शराब पीने से शनिवार को एक और व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर हालत में सदर अस्पताल में इलाजरत है। आखिर पुलिस प्रशासन जिले में शराब माफियाओं पर कब लगाम कसेगा। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Siwan News: Liquor is being sold amidst deaths due to poisonous liquor; death today after drinking yesterday
सदर अस्पताल में लगातार भर्ती हो रहे जहरीली शराब के शिकार मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान में जहरीली शराब से मौत का सिलसिला जारी है। अब तक 40 से अधिक लोगों की मौत की खबरें सामने आ चुकी हैं। हालांकि प्रशासन ने अब तक केवल 28 मौतों की पुष्टि की है। ताबड़तोड़ कार्रवाई और कई थाना अध्यक्षों के तबादले के बावजूद सीवान में शराब माफियाओं की धंधेबाजी पर अंकुश नहीं लग सका है। इसी बीच, एक और व्यक्ति की जहरीली शराब पीने से मौत हो गई, जबकि दूसरे व्यक्ति का अस्पताल में गंभीर हालत में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

 
इलाज के दौरान हुई मौत
पहली घटना के अनुसार, शुक्रवार 19 अक्तूबर को सीवान शहर के बिंदुसार गांव के झुनापुर निवासी शाकिर मंसूरी की शराब पीने से मौत हो गई। शाकिर मंसूरी 18 अक्तूबर को अपने मामा के गांव बंसोयी गया था और वहीं से शराब पीकर वापस लौटा था। उसके पड़ोसी मोहम्मद गुड्डू आलम के अनुसार, शाकिर शाम करीब चार बजे नशे में धुत होकर घर पहुंचा। उसके घर आने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिवार ने उसे सीवान के सदर अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन




तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती 
दूसरी घटना के अनुसार, शनिवार 20 अक्तूबर को दिन में करीब 12 बजे एक और व्यक्ति जिसने शराब पी थी, को गंभीर हालत में सीवान के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित ने बताया कि उसने 19 अक्तूबर को सीवान शहर के सिसवन ढाला के पास लक्ष्मीपुर से शराब खरीदी थी। शराब पीने के बाद जब वह सुबह उठा, तो उसकी आवाज चली गई थी और उसे घबराहट महसूस हो रही थी। परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, उसकी हालत अब स्थिर है और वह धीरे-धीरे बोलने की स्थिति में आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
प्रशासन पर उठ रहे सवाल
जहरीली शराब से लगातार हो रही मौतों ने प्रशासन की कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पिछले पांच दिनों से जिले में शराब के कारण मौतों का सिलसिला चल रहा है, लेकिन शराब माफियाओं पर पूरी तरह लगाम लगाने में प्रशासन विफल नजर आ रहा है। सवाल यह उठता है कि जब प्रशासन इतनी कड़ी कार्रवाई का दावा कर रहा है, तो 18 अक्तूबर को बंसोयी गांव से शाकिर मंसूरी शराब पीकर कैसे आ गया और 19 अक्तूबर को सीवान के लक्ष्मीपुर में शराब कैसे मिल गई?
 
शराबबंदी के बावजूद आसानी से मिल रही शराब
बिहार में 2016 से शराबबंदी लागू है, लेकिन इसके बावजूद जहरीली शराब का धंधा लगातार फल-फूल रहा है। शराब माफियाओं का नेटवर्क इतना मजबूत हो गया है कि वे कानून की पकड़ से बाहर रहकर भी अपना कारोबार चला रहे हैं। इस मामले ने प्रशासन की सख्ती पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है, क्योंकि जहरीली शराब का सेवन करके लोगों की मौत हो रही है और नशे में धुत लोग सड़क पर गिरते-पड़ते मिल रहे हैं।

 
प्रशासन की प्रतिक्रिया
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने कई थाना अध्यक्षों का तबादला किया है। शराब माफियाओं के खिलाफ कई जगह छापामारी भी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। अब यह देखना होगा कि क्या प्रशासन इन मौतों के सिलसिले पर लगाम कस पाएगा या फिर शराब माफियाओं का जाल यूं ही फैलता रहेगा।
 
आखिर कब मिलेगा न्याय?
जहरीली शराब से मरने वाले परिवार न्याय की उम्मीद में बैठे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई होती नहीं दिख रही। लोगों का प्रशासन से भरोसा उठता जा रहा है, क्योंकि मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। प्रशासन की हर कोशिश के बावजूद शराब माफियाओं का तंत्र इतना मजबूत है कि वे कानून को धता बताकर खुलेआम शराब बेच रहे हैं। अब यह देखना होगा कि इस मामले में प्रशासन क्या ठोस कदम उठाता है, या फिर यह सिलसिला यूं ही जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed