फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Siwan: Gas cylinder caught fire while cooking, woman burnt to death; Fire engine brought it under control

Bihar: सीवान में खाना बनाते समय लगी गैस सिलेंडर में आग, महिला की झुलसकर मौत; दमकल गाड़ी ने पाया काबू

Tue, 02 Apr 2024 04:49 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 02 Apr 2024 04:49 PM IST
सार

Siwan News: सीवान में खाना बनाने के दौरान आग लगने से एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई, जिसने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया। हालांकि दमकल गाड़ी और ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया।

विज्ञापन
Siwan: Gas cylinder caught fire while cooking, woman burnt to death; Fire engine brought it under control
आग से झुलसी महिला ने अस्पताल ले जाने के दौरान तोड़ा दम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सीवान में खाना बनाने के दौरान सिलेंडर से गैस का रिसाव होने पर आग लग गई। इस हादसे में एक महिला बुरी तरह झुलस गई, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के कोईया गांव निवासी मिथिलेश शर्मा की पत्नी ईसा देवी के रूप में हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, घटना के समय महिला खाना बना रही थी। तभी अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। आग गैस रिसाव के कारण लगी थी। जब तक महिला ने बचकर भागना चाहा, तब तक वह बुरी तरह आग से झुलस गई। चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर घर वालों ने किसी तरह घायल महिला को किचन से बाहर निकाला। फिर इलाज के लिए पीएचसी भगवानपुर में भर्ती कराया।
विज्ञापन


जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सीवान सदर अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने इलाज किया और स्थिति गंभीर देखते हुए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। पीड़िता को पटना ले जाने की तैयारी चल ही रही थी कि उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, किचन में आग लगने से बर्तन समेत अन्य सामान जलकर खाक हो गया। किसी तरह आसपास के लोगों और दमकल की गाड़ी की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। वहीं, महिला की मौत के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed