फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Siwan Crime: In a land registry dispute, goons entered house and stabbed, one dead, 3 injured; Court Notice

Crime: दबंगों ने घर में घुसकर परिवार को चाकुओं से गोदा; एक की मौत, तीन लोग घायल, कोर्ट नोटिस के बाद बढ़ा विवाद

Wed, 26 Mar 2025 06:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 26 Mar 2025 06:11 PM IST
सार

Siwan Crime: पुलिस ने बताया कि यह पूरा विवाद जमीन रजिस्ट्री और पैसों के लेन-देन को लेकर था। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही सभी आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Siwan Crime: In a land registry dispute, goons entered house and stabbed, one dead, 3 injured; Court Notice
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान जिले के सराय थाना क्षेत्र के पपौर गांव में जमीन रजिस्ट्री को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पैसे के लेन-देन को लेकर हुए इस झगड़े में चाकूबाजी और मारपीट के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घायलों को सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक की गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar:दूसरे के प्यार में पड़ी पत्नी कहती थी जहर खाकर फंसा देगी, उसने दिल्ली से बिहार आकर Sp के सामने जान दी
विज्ञापन

 
25 लाख लेने के बावजूद नहीं की गई रजिस्ट्री
घायल राजमंगल तिवारी ने बताया कि उनके भाई केशव तिवारी ने गांव के ही अवध तिवारी को 10 धुर जमीन की रजिस्ट्री के लिए 25 लाख रुपये दिए थे। यह रकम दिसंबर महीने में दी गई थी और उसी महीने रजिस्ट्री होनी थी। लेकिन अवध तिवारी ने पैसे लेने के बावजूद जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराई, जिससे विवाद बढ़ गया। बाद में मामला कोर्ट तक पहुंच गया और मंगलवार को अदालत की तरफ से अवध तिवारी को नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
नोटिस मिलने के बाद दबंगों ने किया हमला
कोर्ट से नोटिस मिलने के अगले ही दिन बुधवार को अवध तिवारी अपने सहयोगियों कन्हैया तिवारी और कमलेश तिवारी समेत दस से अधिक लोगों के साथ लाठी, डंडे और चाकू लेकर केशव तिवारी के घर पहुंचा। उन्होंने घर में घुसकर हमला बोल दिया। इस दौरान चाकू लगने से केशव तिवारी की मौत हो गई, जबकि बीच-बचाव करने आए उनके पिता बृजकिशोर तिवारी, बहन काजल कुमारी और भाई राजमंगल तिवारी भी गंभीर रूप से घायल हो गए। उसके बाद घायलों को तुरंत सीवान सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बृजकिशोर तिवारी की नाजुक स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया।

 
आरोपियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
घटना की जानकारी मिलते ही सराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि यह पूरा विवाद जमीन रजिस्ट्री और पैसों के लेन-देन को लेकर था। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही सभी आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Bihar News:यूपी में तेज रफ्तार वाहन ने शिक्षक और उनके पिता को रौंदा, दोनों की मौत से परिवार में कोहराम
 
गांव में दहशत, पुलिस बल तैनात
इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है। इस हत्याकांड के बाद पीड़ित परिवार सदमे में है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। स्थानीय लोग इस घटना की कड़ी निंदा कर रहे हैं और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुटी हुई है और जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार करने की बात कह रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed