फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Gopalganj News: In UP, speeding vehicle ran over a teacher and his father who going for treatment, both died

Bihar News: यूपी में तेज रफ्तार वाहन ने शिक्षक और उनके पिता को रौंदा, दोनों की मौत से परिवार में कोहराम

Wed, 26 Mar 2025 05:46 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 26 Mar 2025 05:46 PM IST
सार

Gopalganj News: यूपी में गोपालगंज के शिक्षक और उनके पिता को तेज रफ्तार वाहन ने रौंद दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से उनके परिवार में मातम छा गया। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Gopalganj News: In UP, speeding vehicle ran over a teacher and his father who going for treatment, both died
मृतक शिक्षक नीतीश कुमार भारद्वाज - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गोपालगंज जिले के फुलवरिया प्रखंड स्थित सहयोगी उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज के शिक्षक नीतीश कुमार भारद्वाज और उनके पिता लव कुमार प्रसाद की उत्तर प्रदेश में एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक शिक्षक सिवान जिले के रघुनाथपुर गांव के निवासी थे। बुधवार को वे विद्यालय से अवकाश लेकर अपने बीमार पिता को बाइक से गोरखपुर इलाज के लिए ले जा रहे थे। लेकिन रास्ते में एक अनियंत्रित वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News:कर्ज में डूबे युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम; घर बेचकर रह रहा था किराए पर
विज्ञापन

 
तेज रफ्तार वाहन ने जोकवा बाजार के पास मारी टक्कर
जानकारी के अनुसार, बुधवार को शिक्षक नीतीश कुमार भारद्वाज अपने पिता को बाइक पर बैठाकर गोरखपुर जा रहे थे। जब वे उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के तुर्पटी थाना क्षेत्र के जोकवा बाजार के पास पहुंचे, तो सामने से आ रही एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों पिता-पुत्र सड़क पर गिर गए और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मोबाइल फोन से हुई पहचान, परिवार में मचा मातम
आसपास के स्थानीय लोगों ने दोनों के मोबाइल फोन के आधार पर उनके परिवार और विद्यालय को सूचना दी। जब यह खबर सिवान स्थित उनके गांव पहुंची, तो परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक शिक्षक अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं। उनके असमय निधन से पूरा परिवार गहरे सदमे में है।

यह भी पढ़ें- Bihar Crime:अपने खेत में लगी फसल काटने से डर रहे किसान, पुलिस भी खौफजदा, कई थानों से लेनी पड़ रही मदद
 
विद्यालय में मातम, शिक्षकों और छात्रों ने दी श्रद्धांजलि
शिक्षक की मौत की खबर मिलते ही विद्यालय में शोक की लहर दौड़ गई। छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने संयुक्त रूप से दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मृतक शिक्षक को श्रद्धांजलि देने वालों में अंजनी कुमार सिंह, हरिशंकर सिंह, मनीष कुमार पाल, अमित कुमार, जनार्दन यादव, राजेश कुमार और शशि प्रकाश सिंह समेत कई शिक्षक शामिल रहे।
 
वहीं, शिक्षकों ने सरकार से मांग की है कि मृतक शिक्षक के परिवार को उचित मुआवजा और सहायता दी जाए, ताकि उनके परिवार को आर्थिक संबल मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed