{"_id":"683977a542702ad4a20c98dd","slug":"shahnawaz-hits-out-at-mamata-calls-pms-85000-crore-package-historic-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: 'ममता पर तंज, पीएम मोदी की तारीफ', शाहनवाज हुसैन ने बिहार को मिली सौगात को बताया ऐतिहासिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: 'ममता पर तंज, पीएम मोदी की तारीफ', शाहनवाज हुसैन ने बिहार को मिली सौगात को बताया ऐतिहासिक
Fri, 30 May 2025 02:47 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवान
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Fri, 30 May 2025 02:47 PM IST
सार
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने शुक्रवार को सिवान में एक निजी कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा कटाक्ष किया।
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने शुक्रवार को सिवान में एक निजी कार्यक्रम में शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला। हुसैन ने कहा कि एक मुख्यमंत्री को देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ व्यक्तिगत टिप्पणी करने से बचना चाहिए।
उन्होंने कहा, "भाजपा एक संस्कारी पार्टी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश, महाराष्ट्र और दिल्ली में शानदार जीत हासिल कर चुकी है। हमें भरोसा है कि आने वाले समय में बिहार और पश्चिम बंगाल में भी भाजपा की विजय सुनिश्चित है।"
बिहार को विकास की बड़ी सौगात
हुसैन ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बिहार को दी गई 85,000 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह बिहार के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा और राज्य को तेजी से प्रगति के पथ पर ले जाएगा। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री का यह योगदान राज्य की आर्थिक और सामाजिक उन्नति में बड़ी भूमिका निभाएगा।"
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bihar News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास की बात करते हुए किसे बता दिया 'लुटेरा'? सावधान रहने की भी अपील की
भाजपा की नीतियों और रणनीतियों पर चर्चा
शाहनवाज हुसैन ने भाजपा की नीतियों, प्रधानमंत्री के नेतृत्व और पार्टी की भविष्य की रणनीतियों पर भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने दावा किया कि जनता भाजपा की विकासोन्मुखी सोच के साथ है और आगामी चुनावों में पार्टी को भारी जनसमर्थन मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हुसैन का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता के बीच जाकर केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाएं, ताकि राज्य में विकास की गति और तेज हो सके।