Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Saraswati Kumari Appointed New District Education Officer of Patna Education Department News Saran News

बिहार न्यूज: सारण की बेटी को मिली पटना की शिक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी, सरस्वती कुमारी बनीं डीईओ

Sat, 07 Nov 2026 02:19 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 07 Nov 2026 02:19 PM IST
सार

सारण की बेटी ने राजधानी पटना में बड़ी जिम्मेदारी हासिल की। इन्हें पटना का नया जिला शिक्षा पदाधिकारी बनाया है। जहानाबाद, सारण से लेकर शिक्षा विभाग के सचिवालय तक का सफर तय करने वालीं सरस्वती पटना की शिक्षा व्यवस्था की कमान संभाल चुकी हैं। आइये जानते हें उनके बारे में...

विज्ञापन
Saraswati Kumari Appointed New District Education Officer of Patna Education Department News Saran News
पटना जिला की शिक्षा पदाधिकारी के तौर पर सरस्वती कुमारी पदभार ग्रहण कर लिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार सरकार ने शिक्षा विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सरस्वती कुमारी को पटना का नया जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) नियुक्त किया है। मूल रूप से सारण जिले की रहने वाली सरस्वती कुमारी इससे पहले जहानाबाद में भी डीईओ की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं। इसके अलावा अरवल और पटना में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) के रूप में भी काम कर चुकी हैं। राजधानी पटना के शिक्षा विभाग की कमान मिलने के बाद उनके प्रशासनिक अनुभव की चर्चा हो रही है।

विज्ञापन


सरस्वती कुमारी बिहार शिक्षा सेवा की अधिकारी हैं। पटना डीईओ बनाए जाने से पहले वह विकास भवन स्थित शिक्षा विभाग के सचिवालय में अवकाश रक्षित पदाधिकारी के पद पर तैनात थीं। इस दौरान उन्होंने विशेष सचिव की विशेष कार्य पदाधिकारी के रूप में भी काम किया। इसके अलावा वह मध्याह्न भोजन योजना में उपनिदेशक की जिम्मेदारी भी संभाल चुकी हैं। इस पद पर रहते हुए उन्हें राज्य में योजना के संचालन और निगरानी से जुड़े कार्यों का अनुभव मिला।
विज्ञापन


जहानाबाद और अरवल में भी कर चुकी हैं काम
जिला स्तर पर शिक्षा प्रशासन का उन्हें पहले से अनुभव है। जहानाबाद में जिला शिक्षा पदाधिकारी रहने के अलावा वह अरवल और पटना में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के पद पर भी सेवाएं दे चुकी हैं। ऐसे में पटना जिले की शिक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यप्रणाली से उनका पहले से परिचय है। सरस्वती कुमारी के पति आकाशदीप बिहार सरकार में अधिकारी हैं। वह वर्तमान में बिहार सरकार के महाधिवक्ता के आप्त सचिव के रूप में कार्यरत हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी स्कूलों की व्यवस्था सुधारने की होगी जिम्मेदारी
पटना की जिला शिक्षा पदाधिकारी के रूप में सरस्वती कुमारी के सामने सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता बनाए रखने, शिक्षकों की समस्याओं के समाधान, स्कूलों की नियमित निगरानी और शिक्षा विभाग की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कराने की जिम्मेदारी होगी। सारण से निकलकर राजधानी पटना के शिक्षा विभाग की अहम जिम्मेदारी तक पहुंचने को जिले की एक उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। उनकी नियुक्ति से सारण के लोगों में भी खुशी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed