फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Major police action in Siwan, 5 criminals arrested for firing on jewelers and extortion

Bihar News: सीवान में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ज्वेलर्स पर फायरिंग और रंगदारी कांड के 5 अपराधी गिरफ्तार

Fri, 05 Sep 2025 12:59 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 05 Sep 2025 12:59 PM IST
सार

सीवान के महाराजगंज पुलिस ने ज्वेलर्स और बर्तन भंडार पर फायरिंग एवं 20 लाख की रंगदारी मांग मामले में शामिल पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
 

विज्ञापन
Major police action in Siwan, 5 criminals arrested for firing on jewelers and extortion
सीवान में पुलिस की मिली बड़ी सफलता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराजगंज पुलिस ने ज्वेलर्स एवं बर्तन भंडार पर फायरिंग और रंगदारी मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पांच अपराधियों को हथियार और मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो देसी कट्टा, छह जिंदा कारतूस और पांच मोबाइल बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


लूट की कर रहे थे तैयारी

जानकारी के अनुसार, अपराधी महुआरी रेलवे ओवरब्रिज पुल के पास इकट्ठा होकर बड़ी लूट की योजना बना रहे थे। इसी बीच पुलिस और DIU टीम ने संयुक्त छापेमारी कर इन्हें दबोच लिया। पुलिस बल को देखकर कुछ अपराधी भागने लगे, लेकिन पांच अपराधियों को पकड़ लिया गया। एक अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
विज्ञापन


ज्वेलर्स पर फायरिंग और रंगदारी में शामिल

एसडीपीओ अमन ने प्रेसवार्ता में बताया कि 28 अगस्त को रिसौरा बाजार स्थित नेहा ज्वेलर्स और बर्तन भंडार में अपराधियों ने फायरिंग की थी। इसके बाद 31 अगस्त को 20 लाख रुपये रंगदारी की मांग भी की गई थी। इसी मामले में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। गिरफ्तार अपराधियों ने पूछताछ में इस घटना को अंजाम देने की बात कबूल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार अपराधियों की पहचान

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान इस प्रकार हुई है—
  • राहुल कुमार, पिता उमेश यादव, निवासी महुआरी
  • रुपेश कुमार यादव, पिता मनोज यादव, निवासी महुआरी
  • चंदन कुमार, पिता शैलेन्द्र सिंह, निवासी रिसौरा
  • बिपिन कुमार प्रसाद, पिता वैधनाथ प्रसाद, निवासी सूरबीर
  • शक्ति माया पाण्डेय, पिता विनय पाण्डेय

पढे़ं: 'राहुल गांधी की सभा में बुलाने पर ही जुटती है भीड़', केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कसा तंज; जानें

वहीं, महुआरी निवासी लालबाबू यादव का पुत्र बिट्टू कुमार यादव फरार चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed