Bihar News: छपरा में अवैध खनन पर प्रशासन का कड़ा प्रहार, विशेष अभियान में 76.01 लाख रुपये का लगाया जुर्माना
Chhapra News: छपरा में अवैध खनन के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में खनन विभाग ने ट्रक और ट्रैक्टर जब्त कर 76.01 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। कार्रवाई के दौरान दरिहारा बालू घाट समेत कई स्थानों पर पर्यावरण और नियमों के गंभीर उल्लंघन उजागर हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सारण के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव के निर्देश पर जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ खनन विभाग ने व्यापक स्तर पर कार्रवाई की है। जिला खनन पदाधिकारी सर्वेश कुमार संभव के नेतृत्व में स्थानीय थाना के सहयोग से 02 और 03 फरवरी की मध्य रात्रि से लेकर 3 फरवरी तक विशेष अभियान चलाया गया।
दरियापुर थाना क्षेत्र में अवैध परिवहन का खुलासा
अभियान के दौरान सारण जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र में बिना वैध परिवहन चालान के बालू का परिवहन करते हुए पांच ट्रैक्टर पकड़े गए। सभी ट्रैक्टरों को जब्त कर इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई, साथ ही कुल 5.30 लाख रुपये का दंड अधिरोपित किया गया। इसी क्रम में बिना ई-चालान के बालू ढोते पाए गए एक 10 चक्का वाहन को भी जब्त किया गया, जिस पर 8.25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
दरिहारा बालू घाट की जांच में सामने आईं गंभीर अनियमितताएं
जिलाधिकारी द्वारा जारी बयान के अनुसार, जिला खनन पदाधिकारी ने दरिहारा बालू घाट की जांच के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं उजागर कीं। जांच में यह पाया गया कि बिना खननसॉफ्ट रजिस्ट्रेशन यानी केएस नंबर के दो वाहनों से चालान निर्गत किए गए थे, जिस पर 2 लाख रुपये का दंड लगाया गया।
पढ़ें- थाने से मिला हवलदार का खून से सना शव: सुबह की थी पत्नी से बात, दो घंटे में क्या बदला कि गले के पार हो गई गोली?
सुरक्षा और पर्यावरण मानकों के उल्लंघन पर कार्रवाई
जांच के दौरान बालू घाट पर समुचित प्रकाश व्यवस्था नहीं होने की भी पुष्टि हुई, जिसके लिए 50 हजार रुपये का जुर्माना किया गया। इसके अलावा लगभग 3000 सीएफटी अवैध उजला बालू जब्त किया गया। जांच में यह भी सामने आया कि पर्यावरण स्वीकृति क्षेत्र से बाहर और निर्धारित गहराई से अधिक खनन किया जा रहा था, जिसे गंभीर उल्लंघन मानते हुए 62.46 लाख रुपये का दंड अधिरोपित किया गया।
जब्ती और प्राथमिकी के साथ सख्त संदेश
इस पूरे विशेष अभियान के दौरान कुल एक प्राथमिकी दर्ज की गई, जबकि तीन ट्रक और पांच ट्रैक्टर जब्त किए गए। जिला प्रशासन के अनुसार इस कार्रवाई में कुल 76.01 लाख रुपये का दंड लगाया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.