फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Love Affair: Young man beaten to death in Siwan for love; atmosphere of tension between two parties

Love Affair: प्रेम करना पड़ा भारी, युवक की पीट-पीट कर हत्या; दोनों पक्षों में भारी तनाव का माहौल

Sat, 02 Nov 2024 02:15 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 02 Nov 2024 02:15 PM IST
सार

Murder In Love Affair: एसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस दोनों पक्षों पर निगरानी रख रही है।

विज्ञापन
Love Affair: Young man beaten to death in Siwan for love; atmosphere of tension between two parties
प्रेम प्रसंग में की गई युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान जिले के असांव थानाक्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की बेरहमी से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान कटवार गांव निवासी राजेश यादव के बेटे रितेश यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रितेश देर रात लक्ष्मी पूजा कर अपने घर लौट रहा था, तभी कुछ युवकों ने उसे घेरकर बेरहमी से पीट-पीट कर उसकी जान ले ली।

विज्ञापन

 
लक्ष्मी पूजा कर लौट रहा था घर
जानकारी के मुताबिक, घटना बीती रात की है, जब रितेश यादव लक्ष्मी पूजा कर घर वापस लौट रहा था। जैसे ही वह अपने गांव के पास पहुंचा, कुछ युवकों ने उसे घेर लिया और उस पर हमला कर दिया। मारपीट की आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे तो रितेश खून से लथपथ जमीन पर गिरा मिला। उसे आनन-फानन में पीएचसी अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

 
प्रेम प्रसंग में हुई हत्या
स्थानीय लोगों और पुलिस की जांच में सामने आया कि रितेश का प्रेम प्रसंग गांव की ही एक लड़की से चल रहा था। बताया जा रहा है कि इस रिश्ते के खिलाफ लड़की के परिजन थे और इसी कारणवश उन्होंने रितेश की हत्या कर दी। घटना के बाद गांव के दोनों पक्षों में भारी तनाव का माहौल बन गया है। रितेश की हत्या की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। उन्होंने तुरंत पुलिस से अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जांच के आधार पर की जाएगी कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमितेश कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 112 टीम और असांव थाना की पुलिस को घटनास्थल पर भेजा। एसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दर्दनाक घटना के बाद गांव में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। पुलिस द्वारा दोनों पक्षों पर निगरानी रखी जा रही है, ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे और किसी प्रकार का विवाद न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed