{"_id":"65f063290e6dde4da003eae0","slug":"liquor-bottles-and-turtles-of-banned-species-recovered-from-residence-of-siwan-mlc-vinod-jaiswal-fir-lodged-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: सीवान राजद एमएलसी विनोद जायसवाल के खिलाफ FIR दर्ज, आवास से बरामद हुई थी शराब और बाहरी प्रजाति के कछुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: सीवान राजद एमएलसी विनोद जायसवाल के खिलाफ FIR दर्ज, आवास से बरामद हुई थी शराब और बाहरी प्रजाति के कछुए
Tue, 12 Mar 2024 07:44 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 12 Mar 2024 07:44 PM IST
सार
Siwan News: एमएलसी विनोद जायसवाल के आवास से आयकर विभाग की छापेमारी में शराब की बोतलें और प्रतिबंधित प्रजाति के कछुए पाए गए थे। इस मामले में एमएलसी पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जानें पूरा मामला...।
विज्ञापन
एमएलसी पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बिहार के सीवान के एमएलसी विनोद जायसवाल पर शराब मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दरअसल, राजद एमएलसी विनोद जायसवाल के आवास पर छापेमारी हुई थी, जिसमें आयकर विभाग की टीम को शराब की बोतलें और बाहरी प्रजाति के कछुए बरामद हुए थे।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, एमएलसी विनोद जायसवाल के आवास पर छह मार्च को छापेमारी की गई थी। उसे लेकर आयकर विभाग के अधिकारी ने बताया कि विदेशी ब्रांड की शराब की दो बोतलें और काले धब्बेदार बाहरी प्रजाति के दो कछुए बरामद हुए हैं। इसके बाद आयकर विभाग के पश्चिम बंगाल की आसनसोल इकाई के उपनिदेशक अनुसंधान सतपाल द्वारा सरकारी आदेश की अवहेलना, साक्ष्य को प्रभावित करने, शराब बरामदगी और प्रतिबंधित प्रजाति के कछुए रखने समेत कई अन्य आरोप के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
वहीं, जब्त शराब की बोतलें पटना के उत्पाद निरीक्षक कार्यालय में जमा कराई गई हैं। गौरतलब है कि छापेमारी का नेतृत्व उपनिदेशक प्रमोद यादव कर रहे थे। इस टीम में आसनसोल और मुजफ्फरपुर के अधिकारी शामिल थे। वहीं, विनोद जायसवाल घर पर नहीं थे।
विज्ञापन