फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   woman committed suicide by hanging herself bihar news

खाना बनाने को लेकर हुई मामूली कहासुनी, कुछ घंटे बाद कमरे में मिला विवाहिता का शव, सात माह की मासूम बेसहारा

Wed, 01 Jul 2026 09:11 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: सारण ब्यूरो Updated Wed, 01 Jul 2026 09:11 PM IST
सार

सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र में खाना बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच हुई मामूली कहासुनी के बाद 22 वर्षीय विवाहिता सरिता कुमारी ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मृतका अपने पीछे सात माह की एक बच्ची छोड़ गई है।
 

विज्ञापन
woman committed suicide by hanging herself bihar news
मृतक के घर जुटे स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सारण जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां मामूली से विवाद को लेकर एक महिला ने अपनी इहलीला समाप्त कर ली। घटना सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र के आमडाढ़ी-कर्णपुरा गांव की बताई जा रही है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि खाना बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच हुई मामूली कहासुनी के बाद 22 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना ने सात माह की एक मासूम बच्ची से उसकी मां का साया छीन लिया, जबकि पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। मृतका की पहचान उक्त गांव निवासी पंकज महतो की पत्नी सरिता कुमारी के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पति के घर से निकलने के बाद उठाया आत्मघाती कदम
परिजनों के अनुसार बुधवार सुबह खाना बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच हल्की नोकझोंक हुई थी। इसके बाद पंकज किसी काम से छपरा चला गया। सरिता ने दिन भर घर के कामकाज निपटाए और बाद में अपने कमरे में चली गई। शाम तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजनों को संदेह हुआ। काफी देर तक आवाज देने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिलने पर दरवाजा तोड़ा गया। अंदर का दृश्य देखकर सभी के होश उड़ गए। सरिता का शव दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही एकमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, छपरा भेज दिया।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी स्थिति स्पष्ट
इस संबंध में एकमा थाना के थानाध्यक्ष राम बालक यादव ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिलेगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो साल पहले हुई थी शादी, 7 महीने की बच्ची रह गई मां के बिना
परिजनों ने बताया कि सरिता की शादी वर्ष 2024 में मढ़ौरा थाना क्षेत्र के धेनुकी गांव में हुई थी। शादी के महज दो वर्ष बाद ही परिवार इस दर्दनाक घटना का शिकार हो गया। पीछे सात माह की एक मासूम बच्ची रह गई है, जिसकी परवरिश अब परिवार के लिए बड़ी चुनौती बन गई है।


यह भी पढ़ें:  बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 36 अधिकारियों के तबादले, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

छोटी बातों पर बड़ा फैसला, समाज के लिए गंभीर संदेश
यह घटना एक बार फिर इस ओर संकेत करती है कि छोटी-छोटी बातों पर आवेश में लिया गया फैसला पूरे परिवार की जिंदगी बदल सकता है। वर्तमान समय में संवाद की कमी और तनावपूर्ण परिस्थितियां कई परिवारों के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed