फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Labourer dies after falling from under-construction house, family alleges murder

Bihar: सीवान में मजदूर की संदिग्ध मौत, हादसा या धक्का देकर हत्या? ठेकेदार और मालिक पर उठे सवाल

Tue, 26 Aug 2025 12:07 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Tue, 26 Aug 2025 12:07 PM IST
सार

सीवान जिले के सराय ओपी थाना क्षेत्र के बैशाखी गांव में सोमवार देर शाम निर्माणाधीन मकान से गिरने पर मजदूर सलाउद्दीन (शाहपुर गांव निवासी) की मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि यह हादसा नहीं बल्कि हत्या है, किसी ने जानबूझकर धक्का दिया।
 

विज्ञापन
Labourer dies after falling from under-construction house, family alleges murder
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान जिले के सराय ओपी थाना क्षेत्र के बैशाखी गांव में सोमवार देर शाम निर्माणाधीन मकान से गिरने पर एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान जीबी नगर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी सलाउद्दीन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सलाउद्दीन बैशाखी गांव में नवनिर्माण हो रहे मकान पर मजदूरी कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक छत से नीचे गिर पड़ा। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


परिजनों का हत्या का आरोप

मृतक के परिजनों ने इसे हादसा मानने से इनकार किया है। उनका आरोप है कि किसी ने जानबूझकर धक्का देकर सलाउद्दीन को छत से गिराया। वहीं, मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों का कहना है कि गिरने के बाद भी उसकी सांसें चल रही थीं, लेकिन न तो मकान मालिक और न ही ठेकेदार ने बचाने की कोशिश की। दोनों मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


पढ़ें: अनियंत्रित वाहन ने पांच को रौंदा, नानी और दो नातिन समेत चार की मौत; एक रेफर
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जांच में जुटी

घटना की जानकारी मिलने पर सराय ओपी थाना प्रभारी विकास कुमार बिट्टू पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर सीवान सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों के आरोप के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इस घटना के बाद से गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोग आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed