फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   know the facts about mithilesh tiwari bihar cabinet minister in samrat choudhary bihar government bihar news

Bihar Cabinet: भाजपा के पुराने चेहरे को सरकार में पहली बार मंत्री का दर्जा; मिथिलेश तिवारी क्यों रहे प्रसिद्ध?

Thu, 07 May 2026 12:31 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: सारण ब्यूरो Updated Thu, 07 May 2026 12:31 PM IST
सार

Bihar Cabinet: बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और बैकुंठपुर विधायक मिथिलेश तिवारी ने बिहार सरकार में मंत्री पद की शपथ ली है। लंबे समय तक संगठन में सक्रिय रहने वाले मिथिलेश तिवारी पहली बार मंत्रिमंडल में शामिल हुए हैं।  

विज्ञापन
know the facts about mithilesh tiwari bihar cabinet minister in samrat choudhary bihar government bihar news
बिहार सरकार के नए मंत्री मिथिलेश तिवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार की राजनीति में एक लंबे समय से अपनी सांगठनिक कुशलता और प्रखर वक्तृत्व शैली के लिए पहचाने जाने वाले भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी अब सरकार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। बैकुंठपुर से दूसरी बार विधायक चुने गए मिथिलेश तिवारी पहली बार बिहार मंत्रिमंडल में शामिल हुए हैं।

विज्ञापन


एक जमीनी कार्यकर्ता से मंत्री तक का सफर
मिथिलेश तिवारी का राजनीतिक सफर किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है। 29 दिसंबर, 1971 को गोपालगंज के डुमरिया गांव में जन्मे मिथिलेश ने अपनी प्रारंभिक राजनीति की शुरुआत भाजपा के एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में की थी। तिवारी ने अपनी पहचान एक ऐसे नेता के रूप में बनाई जो संगठन के लिए कहीं भी, कभी भी डटने को तैयार रहता है।
विज्ञापन


पहली चुनाव में ही मिली हार
उनका चुनावी सफर चुनौतियों भरा रहा है।उन्होंने अपना पहला चुनाव 2005 में भाजपा के टिकट पर कटेया विधानसभा से लड़ा था, लेकिन उस समय उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इस हार ने उन्हें तोड़ा नहीं, बल्कि और अधिक सक्रिय कर दिया। करीब एक दशक के कड़े परिश्रम के बाद, 2015 में वे पहली बार बैकुंठपुर से विधायक निर्वाचित हुए। 2020 में मामूली अंतर से मिली हार और 2024 में बक्सर से लोकसभा चुनाव लड़ने के अनुभव के बाद, 2025 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने बैकुंठपुर से शानदार जीत दर्ज कर अपनी लोकप्रियता साबित कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठन के संकटमोचक और प्रखर वक्ता
मिथिलेश तिवारी को भाजपा के भीतर एक कुशल रणनीतिकार माना जाता है। उन्होंने न केवल बिहार में प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रदेश महासचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी संभाली, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा में भी सक्रिय रहे। दिल्ली भाजपा के प्रभारी के रूप में उनके कार्य ने उन्हें केंद्रीय नेतृत्व की नजरों में भी विश्वसनीय बनाया है। टीवी बहसों में पार्टी का पक्ष मजबूती से रखना हो या फिर चुनावी रैलियों में भीड़ को संबोधित करना, तिवारी अपनी वाक्पटुता के लिए जाने जाते हैं। उनकी इसी छवि ने उन्हें ब्राह्मण चेहरे के रूप में बिहार की राजनीति में एक प्रभावशाली स्थान दिलाया है।

विकास और क्षेत्रीय सरोकार
बैकुंठपुर का क्षेत्र भौगोलिक रूप से बाढ़ की समस्याओं से जूझता रहा है। विधायक के रूप में मिथिलेश तिवारी ने यहां बाढ़ नियंत्रण के लिए तटबंधों और सड़क नेटवर्क को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया। इसके अलावा, राजापट्टी कोठी मंदिर क्षेत्र जैसे धार्मिक स्थलों को पर्यटन मानचित्र पर लाने का श्रेय भी उन्हें जाता है।


ये भी पढ़ें: पटना में NDA का शक्ति प्रदर्शन, पीएम की मौजूदगी में हुआ सम्राट कैबिनेट विस्तार

नई जिम्मेदारी और उम्मीदें
2025 के इस कार्यकाल में मंत्रिमंडल में शामिल होना उनके राजनीतिक करियर का सबसे बड़ा पड़ाव है। माना जा रहा है कि उनके अनुभव को देखते हुए उन्हें किसी महत्वपूर्ण विभाग की जिम्मेदारी दी जा सकती है। गोपालगंज जिले से आने वाले इस नेता के सामने अब चुनौती न केवल अपने क्षेत्र का विकास करने की होगी, बल्कि पूरे बिहार में भाजपा के सांगठनिक आधार को और मजबूत करने की भी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed