फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Judge Savita Singh Bihar daughter Savita Singh becomes judge in America preparations for her welcome in Chapra

Judge Savita Singh: बिहार की बेटी सविता सिंह अमेरिका में बनीं जज, साउथ एशिया की पहली महिला न्यायधीश

Sat, 15 Feb 2025 05:16 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 15 Feb 2025 05:16 PM IST
सार

Judge Savita Singh: सविता सिंह, जो अमेरिकी सरकार में एक इंजीनियर के रूप में कार्य कर चुके शिवेंद्र प्रसाद सिंह की बेटी हैं। सविता 17 फरवरी 2025 को अपने पैतृक गांव मुकरेड़ा लौट रही हैं, जहां उनके स्वागत की तैयारी चल रही है।

विज्ञापन
Judge Savita Singh Bihar daughter Savita Singh becomes judge in America preparations for her welcome in Chapra
सविता सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहारी प्रतिभा का लोहा देश ही नहीं, बल्कि विदेशी मुल्क के लोग भी मानते आ रहे हैं। इसका उदाहरण बिहार की इस बेटी ने कर दिखाया है। बिहार के सारण जिला अंतर्गत मुकरेड़ा गांव निवासी सह अमेरिका में न्यायाधीश बनी सविता सिंह का आगामी 17 फरवरी 2025 को पैतृक गांव आने की जानकारी को लेकर स्थानीय ग्रामीणों द्वारा अभिनंदन सह स्वागत करने के लिए तैयारियां चल रही हैं।

विज्ञापन


मालूम हो कि वह पहली दक्षिण एशियाई महिला न्यायाधीश बनने का गौरव प्राप्त कर चुकी हैं, जिस कारण वह अपनी विलक्षण प्रतिभा के लिए जानी जाती हैं। सविता सिंह अप्रवासी भारतीय और अमेरिकी सरकार में इंजीनियर रहे शिवेंद्र प्रसाद सिंह की पुत्री हैं। जिले के प्रतिष्ठित परिवार से संबंध रखती हैं। उनके दादा स्वर्गीय रामप्रसाद सिंह, व्यवहार न्यायालय छपरा में वरीय अधिवक्ता रह चुके हैं। साथ ही परिवार में कई लोग विधि क्षेत्र से जुड़े हैं, जिनमें ब्रजेश कुमार सिंह, मुक्तेश कुमार सिंह और अमरेंद्र कुमार सिंह अधिवक्ता शामिल हैं।

विज्ञापन

Judge Savita Singh Bihar daughter Savita Singh becomes judge in America preparations for her welcome in Chapra
सविता सिंह सहित अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला

धाना देवी मेमोरियल छात्रवृत्ति के सचिव सह अधिवक्ता ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया है कि सविता सिंह अपनी भारत यात्रा के दौरान अपने पैतृक गांव रिविलगंज थाना क्षेत्र के मुकरेड़ा गांव आने वाली हैं। वहीं, अपने परिजनों के अलावा ग्रामीणों से भी मुलाकात करेंगी। जबकि गांव स्थित राजकुमारी कन्या उच्च विद्यालय में अध्ययनरत मेधावी बालिकाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करने का प्रयास करेंगी। हालांकि, पारिवारिक सदस्यों द्वारा पहले से ही उक्त विद्यालय में धाना देवी मेमोरियल छात्रवृत्ति के तहत छात्राओं को वित्तीय सहायता दी जाती रही है। भारत यात्रा के दौरान सविता सिंह विभिन्न राज्यों में अपने परिजनों से भी मिलेंगी और अपने विचार को साझा करेंगी।

वरीय अधिवक्ता श्रीनिवास सिंह ने बताया कि पूर्व में कई बार अपनी भारत यात्रा के दौरान बिहार सरकार के तत्कालीन मंत्री सह महाराजगंज से भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के साथ उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर अमेरिका की न्याय व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा कर चुकी हैं। वहीं, पैतृक गांव में उनके आगमन को लेकर स्थानीय ग्रामीणों और छात्राओं में काफी उत्साह है। उनकी यात्रा को लेकर वरीय आयकर अधिवक्ता अजय तिवारी, जदयू नेता ब्रजेश कुमार, पंकज तिवारी, सुमेश्वर सिंह, अधिवक्ता धनंजय मिश्रा, अधिवक्ता संजय मिश्रा, अधिवक्ता आनंद किशोर मिश्रा, अभिनव सिंह, फागू बैठा, तुफानी महतो, अभि कुमार, शिक्षक कमल कुमार सिंह आदि ने खुशी जाहिर की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed