फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Jagannathva is a witch brother, he has killed me, stay safe from the locality gopalganj bihar news

Bihar: गोपालगंज में वायरल वीडियो पर केस दर्ज, तकनीकी जांच के बाद दो लोग पकड़े गए; क्या है मामला?

Mon, 23 Feb 2026 01:32 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: सारण ब्यूरो Updated Mon, 23 Feb 2026 01:32 PM IST
सार

गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के बरई बेली गांव में सोशल मीडिया पर वायरल हुए कथित आपत्तिजनक वीडियो के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। वायरल वीडियो को लेकर क्षेत्र में काफी चर्चा और विवाद की स्थिति बन गई थी।

विज्ञापन
Jagannathva is a witch brother, he has killed me, stay safe from the locality gopalganj bihar news
पति-पत्नी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के बरई बेली गांव में सोशल मीडिया पर वायरल हुए कथित आपत्तिजनक वीडियो के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। वीडियो के वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा और विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की।

विज्ञापन

तकनीकी जांच के आधार पर वीडियो से जुड़े सोशल मीडिया अकाउंट की पहचान की गई। इसके बाद कार्रवाई करते हुए एक महिला और उसके पति को हिरासत में लिया गया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपित बरई बेली गांव के निवासी हैं। वायरल वीडियो में महिला “जगरनाथवा बो कर देले बिया” कहते हुए दिखाई दे रही थी। यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हुआ और विभिन्न प्लेटफॉर्म पर साझा किया गया। स्थानीय लोगों ने वीडियो को आपत्तिजनक बताते हुए प्रशासन से शिकायत की थी। शिकायत के बाद पुलिस टीम ने गांव में छापेमारी की और दोनों को उनके घर से हिरासत में लिया।

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि मामले से जुड़े डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित कर लिया गया है। संबंधित मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच की जा रही है। तकनीकी विशेषज्ञों की मदद से वीडियो के स्रोत और उसके प्रसार की पड़ताल की जा रही है। साथ ही संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट और चैनलों को बंद कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है, ताकि वीडियो का आगे प्रसार रोका जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें; बिन ब्याही मां बनने पर पिता-चाचा ने की हत्या, प्रेमी ने पुल के नीचे फेंका नवजात; तीन गिरफ्तार

इस संबंध में कटेया थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ या आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed