फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Crime Private Hospital Owner Demanded twelve lakh Extortion Family Terrified After Death Threat

Bihar: '12 लाख पहुंचा दो वरना...', अपराधी बताकर अस्पताल संचालक से मांगी 12 लाख की रंगदारी; दहशत में परिवार

Tue, 09 Jun 2026 10:35 AM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: सारण ब्यूरो Updated Tue, 09 Jun 2026 10:35 AM IST
सार

गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र में एक निजी अस्पताल संचालक ने फोन पर 12 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और परिवार को जान से मारने की धमकी मिलने की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Bihar Crime Private Hospital Owner Demanded twelve lakh Extortion Family Terrified After Death Threat
कुख्यात मनिंद्र मिश्रा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र से रंगदारी और धमकी का एक गंभीर मामला सामने आया है। खजुराहा मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल के संचालक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि उन्हें फोन पर 12 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। साथ ही रकम नहीं देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई है।
विज्ञापन


पीड़ित चिकित्सक डॉ. संदीप कुमार गुप्ता, जो गिरजा शंकर हॉस्पिटल का संचालन करते हैं, ने भोरे थाना में लिखित आवेदन देकर सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने बताया कि 7 जून को उनके मोबाइल फोन पर दो अलग-अलग नंबरों से कॉल आए। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को एक कुख्यात अपराधी बताते हुए 12 लाख रुपये की मांग की।
विज्ञापन


रकम न देने पर परिवार को नुकसान पहुंचाएगा
डॉ. गुप्ता के अनुसार, फोन पर उन्हें चेतावनी दी गई कि निर्धारित समय के भीतर रकम नहीं पहुंचाई गई तो उनके परिवार को गंभीर नुकसान पहुंचाया जाएगा। धमकी मिलने के बाद से चिकित्सक और उनके परिजन भय के माहौल में हैं। शिकायत में डॉक्टर ने संबंधित मोबाइल नंबरों की तकनीकी जांच, प्राथमिकी दर्ज करने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bihar: 17 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, अधमरी हालत में छोड़कर भागे आरोपी; हालत नाजुक

पुलिस के अनुसार, आवेदन प्राप्त होने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर फोन करने वाले व्यक्ति की पहचान और लोकेशन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है और सभी पहलुओं पर पड़ताल की जा रही है। वहीं घटना के बाद स्थानीय व्यवसायियों और चिकित्सकों के बीच सुरक्षा को लेकर चिंता का माहौल देखा जा रहा है।

पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed