फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   In Gopalganj, a deranged grandson stabbed his maternal grandmother to death; arrested bihar news

रिश्ते का कत्ल : नानी के सिर पर चाकू का 20 से ज्यादा वार; क्यों नाती के सिर पर खून हुआ सवार? बिहार में वारदात

Mon, 12 Oct 2026 03:35 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: सारण ब्यूरो Updated Mon, 12 Oct 2026 03:35 PM IST
सार

गोपालगंज के कटेया थाना क्षेत्र के बनरहां गांव में 21 वर्षीय युवक ने अपनी 85 वर्षीय नानी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात रविवार देर रात की है। पुलिस ने आरोपित नाती साहेब हुसैन को गिरफ्तार कर लिया है। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।

विज्ञापन
In Gopalganj, a deranged grandson stabbed his maternal grandmother to death; arrested bihar news
गिरफ्तार आरोपित

विस्तार

गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के बनरहां गांव में रविवार देर रात एक युवक ने अपनी 85 वर्षीय नानी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। मृतका की पहचान कोईलासी खातून के रूप में हुई है। हत्या का आरोप उनके 21 वर्षीय नाती साहेब हुसैन पर है। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को पहुंची एफएसएल की टीम ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, भोरे थाना क्षेत्र के इमिलिया गांव निवासी अनवर मियां का पुत्र साहेब हुसैन बचपन से ही अपने मामा के घर बनरहां गांव में रहता था। पिछले कुछ दिनों से वह अपने गांव में रह रहा था। इसी दौरान उसकी तबीयत खराब हो गई। इसके बाद वह शुक्रवार को अपने मामा के घर आया था।

विज्ञापन

बताया जाता है कि रविवार रात खाना खाने के बाद साहेब हुसैन अपनी नानी और ममेरे भाई के साथ एक ही कमरे में सो रहा था। रात करीब दो बजे वह अचानक उठा और चाकू से अपनी नानी के सिर पर लगातार दो दर्जन से अधिक वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के दौरान कमरे में मौजूद ममेरा भाई शोर मचाते हुए बाहर निकला और आसपास के लोगों को जगाया। आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपित को काबू में कर गिरफ्तार कर लिया।



ये भी पढ़ें- इंडिगो फ्लाइट : पायलट ने क्यों रोक दी कोलकाता की उड़ान? दुबई तक जाने वाले वाले विमान में किस बात पर मची रार

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया। सोमवार को पहुंची एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। मौके से घटना में प्रयुक्त चाकू समेत अन्य सामान भी बरामद किए गए हैं। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। घटना के पीछे की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed