फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Siwan News: Massive fire in Bajaj Allianz Insurance Office, loss of more than 15 lakhs expected

Bihar News: बजाज एलियांज इंश्योरेंस ऑफिस में लगी भीषण आग, 15 लाख से अधिक के नुकसान की आशंका

Fri, 13 Jun 2025 08:25 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: सारण ब्यूरो Updated Fri, 13 Jun 2025 08:25 PM IST
सार

Siwan News: बजाज एलियांज के ऑफिस मैनेजर धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि आग की वजह से ऑफिस का लगभग सारा सामान जल गया है। उन्होंने कहा कि शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना है। जब हम मौके पर पहुंचे, तो अंदर घना धुआं था और कुछ भी साफ नहीं दिख रहा था।

विज्ञापन
Siwan News: Massive fire in Bajaj Allianz Insurance Office, loss of more than 15 lakhs expected
बजाज एलियांज इंश्योरेंस ऑफिस में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान शहर के बबुनिया मोड़ स्थित प्रकाश होटल की पहली मंजिल पर स्थित बजाज एलियांज इंश्योरेंस कंपनी के ऑफिस में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई। आग से ऑफिस का लगभग सारा सामान जलकर राख हो गया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है और करीब 15 लाख रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। हालांकि सही आंकलन ऑफिस की स्थिति का जायजा लेने के बाद ही लगाया जा सकेगा।

विज्ञापन

 
धुएं का गुबार देख होटल कर्मचारियों ने मचाया शोर
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, होटल प्रकाश में काम कर रहे कर्मचारियों ने अचानक ऑफिस से धुआं उठता देखा। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए उन्होंने तुरंत शोर मचाना शुरू किया। उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। अग्निशमन विभाग की तीन-चार गाड़ियां कुछ ही देर में मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने की कोशिश में जुट गईं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Crime: युवती को छत से उठा ले गए आरोपी, जंगल ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म; शिकायत करने पर परिजनों संग मारपीट
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू
आग लगने के तुरंत बाद धुएं का गुबार पूरे होटल परिसर में फैल गया, जिससे दमकल कर्मियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। चारों तरफ धुंध जैसी स्थिति बन गई थी और कुछ भी स्पष्ट नजर नहीं आ रहा था। इसके बावजूद लगातार दो घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
 
‘सब कुछ जलकर हुआ राख, बचा नहीं कुछ’
इस घटना के संबंध में बजाज एलियांज के ऑफिस मैनेजर धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि आग की वजह से ऑफिस का लगभग सारा सामान जल गया है। उन्होंने कहा कि शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना है। जब हम मौके पर पहुंचे, तो अंदर घना धुआं था और कुछ भी साफ नहीं दिख रहा था। अनुमान है कि 15 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है, लेकिन अभी कहना मुश्किल है क्योंकि अंदर जो कुछ था, वह सब जल चुका है।

 
बगल में था केनरा बैंक, बड़ा हादसा टला
जिस इमारत में बजाज एलियांज का ऑफिस स्थित है, उसी के पास केनरा बैंक की शाखा भी है। अगर होटल के कर्मचारियों ने समय रहते आग पर ध्यान न दिया होता और दमकल को सूचना न दी जाती, तो यह आग बैंक तक भी फैल सकती थी, जिससे करोड़ों रुपये की संपत्ति को नुकसान पहुंच सकता था। कर्मचारियों की सतर्कता और दमकलकर्मियों की तत्परता की वजह से एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

यह भी पढ़ें- Bihar News: ट्रेन से गिरकर व्यक्ति की दर्दनाक मौत, बेटी से मिलने जा रहे थे गया… रास्ते में ही आ गई मौत
 
स्थानीय लोगों में भय, जांच की उठी मांग
इस घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई है। आसपास के दुकानदार और रहवासी इस बात को लेकर चिंतित हैं कि अगर ऐसी घटनाओं में समय पर कार्रवाई न हो, तो जान-माल का भारी नुकसान हो सकता है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इमारतों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच की जाए और ऐसे संवेदनशील क्षेत्रों में अग्नि सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed