{"_id":"6798feb217f14139f102262c","slug":"gopalganj-suspicious-death-of-laborer-during-culvert-construction-work-had-taken-medicine-given-by-contractor-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पुलिया निर्माण कार्य में लगे मजदूर की संदिग्ध मौत, अचानक दर्द होने पर ठेकेदार की दी हुई खाई थी दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पुलिया निर्माण कार्य में लगे मजदूर की संदिग्ध मौत, अचानक दर्द होने पर ठेकेदार की दी हुई खाई थी दवा
Tue, 28 Jan 2025 09:28 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 28 Jan 2025 09:28 PM IST
सार
Gopalganj News: पुलिस ने बताया कि काम करने के दौरान मजदूर के सीने में अचानक दर्द हुआ था। उसके बाद ठेकेदार द्वारा कोई दवा खरीद कर दी गई, जिसे खाने के बाद ही उसकी मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के लिए शव लेकर अस्पताल पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोपालगंज जिले सिधवलिया थाना क्षेत्र के दंगसी गांव के पास नहर पर हो रहे पुलिया निर्माण में कार्यरत एक मजदूर की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मौत की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के कोटवा थाना क्षेत्र के अमवा कररिया गांव निवासी दिवंगत भिखारी महतो के बेटे बीरा महतो के रूप में की गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मृतक पिछले एक माह से सिधवलिया थाना क्षेत्र के दंगसी गांव के पास स्थित नहर पर हो रहे पुलिया निर्माण में कार्य करता था। प्रतिदिन की तरह वह अपने काम में लगा हुआ था। इसी बीच उसकी अचानक से मौत हो गई। वहीं, मौत होने के बाद मौके पर काम कर रहे अन्य मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। इस मामले की सूचना स्थानीय लोगों ने सिधवलिया थाना की पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
वहीं, इस मामले में सिधवलिया थाना में तैनात चौकीदार प्रमोद मांझी ने बताया कि काम करने के दौरान उसके सीने में अचानक दर्द हुआ था। उसके बाद ठेकेदार द्वारा कोई दवा खरीद कर दी गई, जिसे खाने के बाद ही उसकी मौत हो गई। फिलहाल इसकी सूचना उसके परिजनों को दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लेकर आए हैं।
विज्ञापन